फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus in up: Police Inspector Corona positive in Unnao, stirring up 21 positives in nearby districts

coronavirus in up : उन्नाव में पुलिस इंस्पेक्टर कोरोना पॉजिटिव, आसपास के जिलों में 21 पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप

Mon, 06 Jul 2020 06:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 06 Jul 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in up: Police Inspector Corona positive in Unnao, stirring up 21 positives in nearby districts
कोरोना सैंपलिंग - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के गंगाघाट थाने में तैनात इंस्पेक्टर समेत रविवार को 10 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है । वही आसपास के जिले इटावा, फर्रुखाबाद और कन्नौज को मिलाकर रविवार को कोरोना संक्रमित 21 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सभी जिलों की खबरे पढ़ने के लिए परी खबर पढ़ें . 
विज्ञापन


उन्नाव
गंगाघाट कोतवाल समेत जिले में 10 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शुक्लागंज के संक्रमितों में कोतवाल सहित 5, उन्नाव मेडिकल सेंटर की दो महिला कर्मचारी, ब्लॉक सिकंदरपुर करन का अधेड़ व सिंगरोसी गांव का युवक और पुरवा कोतवाली के गांव मसवानी निवासी महिला शामिल हैं।
विज्ञापन


इनमें 9 संक्रमितों का औरास कोविड एल वन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संपर्क में आने वाले लोगों की स्वास्थ्य टीम सूची तैयार कर रही है। जिले मेें अब तक 226 पॉजिटिव आए हैं। इसमें स्वस्थ होने पर 107 लोग डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं। संक्रमितों में अबतक पांच लोगों की मौत हुई है। जबकि 114 का इलाज चल रहा है। संक्रमितों में कुल 71 प्रवासी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इटावा
जसवंतनगर कोतवाली में तैनात 50 वर्षीय सिपाही की रविवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो दिन पहले ही कानपुर से सिपाही लौटा था, जिसे जसवंतनगर के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा एक दुकानदार में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना पॉजीटिव केसों की संख्या बढ़कर 323 हो गई है। 202 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 16 की मौत भी हो चुकी है। 105 का इलाज चल रहा है।

फर्रुखाबाद
जनपद में रविवार को दो सैन्य कर्मी सहित तीन कोरोना संक्रमित मिले। इससे गांव में कंटेनमेंट जोन बनाकर बल्लियों से गलियां बंद कर दी गईं। कुछ ही देर में ग्रामीणों ने बल्लियां हटा दीं। जनपद में अब तक कोरोना 197 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 120 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। सात मरीजों की मौत हुई है, जबकि 70 केस एक्टिव हैं।


कन्नौज
जिले में छह और निकले कोरोना पॉजिटिव। छह कोरोना संक्रमितों में एक ही परिवार के तीन लोग सम्मलित, जिले में 254 पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, जिले में 29 संक्रमितों का कोविड-19 अस्पाल में चल रहा इलाज, 224 मरीज अब तक हो चुके ठीक जबकि एक की हो चुकी मौत। जिले में कुल 27 हॉटस्पाट बनाए गए है। कुल कोरोना संक्रमितों में 171 प्रवासी और 83 अप्रवासी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed