फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Coronavirus in UP: Hardoi's corona patient dies in Bareilly

Coronavirus: हरदोई के कोरोना पीड़ित की बरेली में मौत, गाजियाबाद में अस्पताल से भागा था, डीएम ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

Wed, 10 Jun 2020 08:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 10 Jun 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in UP: Hardoi's corona patient dies in Bareilly
हरदोई के कोरोना पीड़ित की बरेली में मौत - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद जिले से भागकर बदायूं में रिश्तेदारों के यहां रुके हरदोई निवासी कोरोना पॉजिटिव युवक की उपचार के दौरान मंगलवार रात बरेली के राजकीय मेडिकल कालेज में मौत हो गई। हरदोई जनपद के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सैदापुर निवासी 45 वर्षीय युवक पिछले कई वर्ष से अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में रहता था।

विज्ञापन


वहीं एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। बीते 26 मई को वह गाजियाबाद जिले के आंबेडकर अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसे सर्दी, खांसी और बुखार था। इससे उसका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया। 28 मई को वह कोरोना पॉजिटिव निकला। इधर, चार जून को उसका दोबारा सैंपल लिया गया।
विज्ञापन


उसी दिन वह अस्पताल से भाग आया। सात जून को उसकी दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। इसी बीच वह बदायूं के म्याऊ निवासी एक युवक की कार से म्याऊ पहुंच गया और वहीं अपनी रिश्तेदारी में रहने लगा। वह कोरोना पॉजिटिव है, इस बारे में मरीज ने किसी को भनक तक लगने नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार दोपहर बाद गाजियाबाद जिले के चिकित्सकों ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। कोरोना पॉजिटिव कोविड-19 हॉस्पिटल उझानी भेज दिया गया। स्थिति खराब होने पर उसे बरेली के राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मंगलवार रात उसकी मौत हो गई।


सैदापुर के प्रधान हेतराम ने बताया कि मृतक के परिवार का कोई भी व्यक्ति गांव में नहीं रहता है और न ही शव लेकर कोई गांव आया। मौत की सूचना पर पुलिस जरुर गांव में तैनात रही। पाली के प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह ने बताया कि शव गांव नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed