{"_id":"5ed89fe68ebc3e90294c47de","slug":"coronavirus-in-up-four-more-corona-cases-found-in-farrukhabad-43-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in UP: नोएडा से आए दंपति सहित चार लोगों में कोरोना, फर्रुखाबाद में संक्रमितों की संख्या 43 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in UP: नोएडा से आए दंपति सहित चार लोगों में कोरोना, फर्रुखाबाद में संक्रमितों की संख्या 43 हुई
Thu, 04 Jun 2020 12:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 04 Jun 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
नोएडा से आए दंपति सहित चार लोगों में कोरोना
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। फर्रुखाबाद जिले में नोएडा से आए दंपति सहित चार लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। कमालगंज क्षेत्र के गांव बेहटा निवासी युवक 31 मई को नोएडा से पत्नी व दो बच्चों के साथ रोडवेज बस से आया था, जबकि जहानगंज क्षेत्र के गांव कोठी निवासी पिता-पुत्र सात परिजनों के साथ 31 मई को ही नोएडा से रोडवेज बस से लौटे थे।
1 जून को क्वारंटीन सेंटर कृषि महाविद्यालय में ही सभी की कोरोना जांच के लिए नमूने लिए गए थे। बुधवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में पिता पुत्र व युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव कमालुद्दीनपुर निवासी महिला जांच में कोरोना संक्रमित पाई गई है।
इसके पति दिल्ली से वापस आए थे और वह जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इस लिए महिला कांटेक्ट मरीज है। चारों कोरोना संक्रमित मरीजों को सीएससी बरौन एल 1 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। जनपद में अब तक 43 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इनमे दो को छोड़कर सभी प्रवासी हैं। 21 मरीज ठीक हो चुके हैं।