{"_id":"5ecbd8c42f700a57ff11304b","slug":"coronavirus-in-up-covid-19-hospital-fill-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus In Up: 32 मरीजों में फुल हुआ कोविड-19 अस्पताल, अब केंद्रीय विद्यालय में रखे जाएंगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus In Up: 32 मरीजों में फुल हुआ कोविड-19 अस्पताल, अब केंद्रीय विद्यालय में रखे जाएंगे मरीज
Mon, 25 May 2020 08:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 25 May 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई के बावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल के सभी बेड फुल हो गए हैं। इस अस्पताल की क्षमता 30 बेड की है, लेकिन कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके 32 मरीज यहां भर्ती हैं। ऐसे में अब जिला प्रशासन ने केंद्रीय विद्यालय मलिहामऊ को 200 बेड का कोविड-19 अस्पताल बनाकर तैयार किया है।
विज्ञापन
सीडीओ ने सोमवार शाम मलिहामऊ पहुंचकर यहां चल रही तैयारियों का जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग ने शासन के निर्देश पर बावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कोविड-19 के एल-1 (लेविल-1) अस्पताल के रूप में चिह्नित कर आवश्यक व्यवस्थाएं करा दी थीं। इस अस्पताल में 30 बेड की व्यवस्था है।
विज्ञापन
जनपद में अब तक कुल 37 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं, जिनमें 35 एक्टिव केस हैं। इन 35 एक्टिव केस के सापेक्ष 32 मरीज बावन में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल में भर्ती हैं। मतलब यह बावन का कोविड-19 अस्पताल अब फुल हो चुका है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने पहले से बनाई गई योजना के तहत हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर स्थित केंद्रीय विद्यालय मलिहामऊ को कोविड-19 अस्पताल के लिए तैयार करना तेजी से शुरू कर दिया है।
यहां 200 बेड का इंतजाम रहेगा। बीते दिनों शासन स्तर से जनपद में कोविड-19 के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए सचिवालय प्रशासन विभाग के विशेष सचिव अमृत त्रिपाठी भी मलिहामऊ केंद्रीय विद्यालय में प्रस्तावित कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण कर चुके हैं। सोमवार शाम मुख्य विकास अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने भी मलिहामऊ केंद्रीय विद्यालय पहुंच कर यहां चल रही तैयारियों का जायजा लिया।
सीएमओ डा. एसके रावत ने बताया कि बावन के कोविड-19 अस्पताल में 25 स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ड्यूटी कर रही है। मलिहामऊ में बनाए जा रहे अस्पताल में भी 25 स्वास्थ्य कर्मियों की टीम तैनात की जाएगी। टीम बनाई जा चुकी है। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ डा. प्रशांत रंजन भी मौजूद रहे।