{"_id":"5eecaacb8ebc3e42e303e60b","slug":"coronavirus-in-up-corona-positive-woman-died-maiden-came-ten-days-ago-due-to-ill-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus In Up: कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत, तबीयत खराब होने पर दस दिन पहले आई थी मायके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus In Up: कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत, तबीयत खराब होने पर दस दिन पहले आई थी मायके
Fri, 19 Jun 2020 05:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 19 Jun 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में शुक्रवार को एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र के गांव जनैया सठैया निवासी ग्रामीण की बेटी जनपद फिरोजाबाद में ब्याही थी। उसकी तबियत खराब होने के दौरान 10 दिन पहले ही वह मायके आयी थी।
तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सैफई स्थित मेडिकल कालेज ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। इससे गांव को सील कर कंटेनमेंट जोन बना दिया गया। नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डा.राजीव शाक्य ने बताया कि महिला गंभीर त्वचा रोग से ग्रसित थी।
मौत के बाद उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी। फिलहाल जनपद में कोरोना संक्रमित की मौत का एक केस गिना जाएगा। वहीं राज्य स्तर पर गठित डेथ ऑडिट टीम मृत्यु का कारण स्पष्ट करेेगी कि मौत कोरोना वायरस से हुई या किसी अन्य बीमारी से।