फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus In Up: CO posted in Hardoi dies due to corona infection at Lucknow PGI

Coronavirus In UP: हरदोई में तैनात सीओ की कोरोना संक्रमण से लखनऊ पीजीआई में मौत

Sun, 12 Jul 2020 12:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 12 Jul 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus In Up: CO posted in Hardoi dies due to corona infection at Lucknow PGI
सीओ नागेश मिश्रा - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से अपने पांव पसार रहा है। रविवार को हरदोई जिले में सीओ हरियावां (सदर) नागेश मिश्रा की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। नागेश मिश्रा कोरोना की पुष्टि होने के बाद लखनऊ पीजीआई में भर्ती थे। तीन दिन पहले नागेश में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


हरदोई में हरियावां सर्किल के सीओ नागेश मिश्रा करीब दस दिन पहले बीमार हो गए थे। निमोनिया होने पर उनका इलाज चल रहा था। इसी बीच जिला अस्पताल में उनका ट्रूनेट कोरोना टेस्ट कराया गया जोकि निगेटिव आया। इसके बाद भी हालत में सुधार न होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


यहां कोरोना जांच में उनका टेस्ट पॉजिटिव आया। हालत में सुधार न होता देख शनिवार को उनको किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज से संजय गांधी पीजीआई में शिफ्ट किया गया। जहां वह वेंटिलेटर पर थे। रविवार की सुबह उनका निधन हो गया। नागेश मिश्रा सीओ के पहले हरदोई में शहर कोतवाल के अलावा सांडी, पिहानी में कोतवाल भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed