{"_id":"5f2980df8ebc3e3d22055d7c","slug":"coronavirus-in-up-37-corona-including-cjm-bank-manager-found-infected","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in UP: इटावा में सीजेएम, बैंक मैनेजर समेत 37 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in UP: इटावा में सीजेएम, बैंक मैनेजर समेत 37 कोरोना संक्रमित मिले
Tue, 04 Aug 2020 09:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 04 Aug 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
बैंक मैनेजर समेत 37 कोरोना संक्रमित मिले
- फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले में कोरोना का मीटर न सिर्फ तेजी से बढ़ता ही जा रहा है, बल्कि अब इसकी चपेट में हाई प्रोफाइल लोग भी आते जा रहे हैं। मंगलवार को 37 संक्रमित मिले। इसमें सीजेएम और बैंक मैनेजर भी शामिल हैं।
पुरबिया टोला में एक ही परिवार के 13 लोग भी चपेट में आए हैं। मंगलवार को सिविल लाइन में रहने वाले 50 वर्षीय न्यायिक अधिकारी, शिवपुरी शाला में रहने वाले 38 वर्षीय व्यक्ति जसवंतनगर स्थित अर्बन कोआपरेटिव बैंक में शाखा प्रबंधक कोरोना संक्रमित मिले हैं।
मंगलवार को सबसे ज्यादा 13 लोग पुरबिया टोला में संक्रमित मिले हैं। ये सभी एक ही परिवार के हैं और इनके परिवार के एक संक्रमित व्यक्ति की मौत कुछ दिन पहले हुई थी। इसके बाद परिवार में दो और पॉजिटिव मिले थे।
विज्ञापन
सभी लोगों को डॉक्टर विनोद शर्मा और जगदीश प्रसाद की टीम ने जसवंतनगर कोविड अस्पताल भेज दिया है। शहर के अन्य लोगों में महेरा चुंगी प्रकाश नगर की 28 साल की महिला गर्भवती है। गांधीनगर में 85 साल की वृद्धा संक्रमित मिली।

सराय दयानत स्थित एक निजी अस्पताल की 22 साल की नर्स व उसकी 70 साल की सास संक्रमित मिली। न्यू कालोनी चौगुर्जी में 61 साल के अधिवक्ता, पत्नी और पुत्र के साथ संक्रमित मिले।
इलाहाबाद बैंक के पास एक होटल के पास रहने वाला 36 वर्षीय व्यक्ति, 40 वर्षीय पुलिस कर्मी, कोठी कटरा टेक चंद्र में रहने वाले 76 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं। अन्य पॉजिटिव व्यक्तियों में ग्राम चौबेपुर सैफई के 32 वर्षीय व्यक्ति प्राइमरी स्कूल पथर्रा में शिक्षक है।
इसके अलावा पत्नी व भाई मुरादाबाद में बैंक कर्मी हैं। एक इनका 11 माह का बच्चा है। सैफई में कुछ दिन पॉजिटिव मिले दंपति की 20 वर्षीय व 7 साल की बेटी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा इकदिल के खेड़ापति मोहल्ला में 3 लोग पॉजिटिव आए हैं। जबकि उदी में 27 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है।