{"_id":"5f1c60a78ebc3e63cb7ee94f","slug":"coronavirus-in-up-30-corona-positive-found-in-unnao-infected-617","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in UP: उन्नाव में सिटी मजिस्ट्रेट व एडीओ समेत 30 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 617","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in UP: उन्नाव में सिटी मजिस्ट्रेट व एडीओ समेत 30 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 617
Sat, 25 Jul 2020 10:12 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव में सिटी मजिस्ट्रेट व एडीओ समेत 30 कोरोना पॉजिटिव
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में सिटी मजिस्ट्रेट के साथ सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के एडीओ पंचायत, ग्राम विकास अधिकारी सहित जिले में 30 की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। संक्रमितों में नवाबगंज के दस लोग संक्रमित आए हैं। जिसमें एक ही परिवार के सात लोग शामिल हैं। संक्रमितों को श्रीराममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज के साथ औरास व बिछिया कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन से जांच में सिटी मजिस्ट्रेट के साथ लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक कार्यालय में तैनात एडीओ पंचायत, ग्राम विकास अधिकारी के साथ महिला व पुरुष लेखाकार, दो कंप्यूटर ऑपरेटर, तीन मनरेगा में तैनात कर्मी, शहर के केसरगंज निवासी 17 साल की किशोरी, एक साल का बच्चा, रामनगर मोहल्ले का 26 साल का युवक, नवाबगंज के अलग-अलग मोहल्लों में 17 साल की किशोरी व 19 साल के युवक के साथ नवाबगंज कस्बे के मोहल्ला दुर्गागंज में सात दिन पहले संक्रमित मिला दंपति व उनके बेटे के बाद परिवार के 7 अन्य लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आई है।
वहीं ब्लॉक क्षेत्र के गांव हसनापुर में 18 व 20 साल के दो युवक संक्रमित मिले हैं। इसमें सेवरा गांव निवासी 22 वर्षीय युवक दो महीने पहले गुजरात से वापस लौटा था। पंद्रह दिन पहले युवक को बुखार आने पर सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया गया है। पहला सैंपल पॉजिटिव आया। दस दिन रोकने के बाद दूसरा सैंपल कराया गया।
विज्ञापन
जिसमें यह निगेटिव आया। नियमानुसार तीन सैंपल लिए जाने होते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने तीसरा सैंपल लेने के बाद उसे घर भेज दिया गया। अब उसकी तीसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। रैपिड टेस्ट किट से शहर के मोहल्ला आवास विकास निवासी मिठाई व्यवसायी, असोहा ब्लॉक की पंचायत सेमरी और कंचनपुर में दो युवक व बांगरमऊ सीएचसी में तैनात स्टाफ नर्स के परिवार का एक जो हरदोई स्वास्थ्य विभाग में तैनात है वह संक्रमित निकला है। वहीं, जिला न्यायालय के प्रशासनिक कार्यालय में तैनात बाबू की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है।
सीएमओ बोले
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में 30 संक्रमित मिले हैं। सभी को सोहरामऊ के श्रीराममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज के साथ औरास व बिछिया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
जिले में अब तक 617 कोरोना संक्रमित
जिले में अब तक 617 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। स्वस्थ होने पर 228 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इसमें 379 का इलाज चल रहा है। 10 की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 78 प्रवासी हैं