{"_id":"5ed2a42dab88663e0e586ced","slug":"coronavirus-in-up-12-corona-positive-in-one-day-in-kannauj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus In Up: कन्नौज में एक दिन में मिले सर्वाधिक 12 कोरोना पॉजिटिव, सभी प्रवासी श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus In Up: कन्नौज में एक दिन में मिले सर्वाधिक 12 कोरोना पॉजिटिव, सभी प्रवासी श्रमिक
Sat, 30 May 2020 11:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 30 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों के कोरोना पॉजिटिव निकलने का सिलसिला शनिवार को भी नहीं थमा। कन्नौज में एक ही दिन में 12 लोग कोरोना संक्रमित निकले। वहीं, उन्नाव की एक संक्रमित महिला की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य पॉजिटिव भी मिले।
इटावा में जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर के पिता, कानपुर शहर में एक, चित्रकूट में एक और फर्रुखाबाद में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें अधिकतर प्रवासी मजदूर हैं जो अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम से लौटे थे। संक्रमितों में एक रोडवेज बस चालक की पत्नी और बेटी भी शामिल है।
कन्नौज में शनिवार को कोरोना के सर्वाधिक 12 संक्रमित मिलने से अफसरों में हड़कंप मच गया। 12 संक्रमितों में 10 प्रवासी मजदूर हैं। यहां अब तक कुल 55 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 32 एक्टिव और 23 ठीक हो चुके हैं। नौ पॉजिटिव को छोड़कर बाकी सभी 46 प्रवासी मजदूर हैं।

उन्नाव के बीघापुर क्षेत्र के पिपरासर गांव की कोरोना संक्रमित 65 वर्षीय वृद्धा रामकुमारी की शुक्रवार देर रात कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। यहां शनिवार को तीन और पॉजिटिव केस मिले, जिनमें चार दिन पहले महाराष्ट्र से लौटी ननद-भाभी और तमिलनाडु के कोयंबटूर से लौटा युवक है।
फर्रुखाबाद में भी दो प्रवासी मजदूर संक्रमित मिले। इनमें से एक अहमदाबाद से लौटा किशोर व दिल्ली में सब्जी बेचने वाला युवक है। यहां संक्रमितों की संख्या 33 हो गई है। इटावा में जिला अस्पताल में तैनात डाक्टर के 73 वर्षीय पिता कोरोना संक्रमित मिले हैं। डाक्टर की आईसालेशन वार्ड में 15 मई तक ड्यूटी लगी थी।
फिलहाल वह घर पर क्वारंटीन हैं। यहां अब तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या 49 पहुंच चुकी है। इनमें एक की मौत हो चुकी है और 43 एक्टिव केस हैं। साथ ही पांच मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। चित्रकूट के पाठा क्षेत्र का एक प्रवासी मजदूर कोरोना पाजिटिव निकला। इसको मिलाकर अब जिले में पॉजिटिव केस 37 हो गए हैं। दो की मौत हो चुकी है।