फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Coronavirus in UP: 11 positive reports including seven prisoners in jalaun

Coronavirus in UP: जालौन में सात कैदी समेत 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव, संक्रिमतों की संख्या 315

Tue, 28 Jul 2020 02:15 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 28 Jul 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in UP: 11 positive reports including seven prisoners in jalaun
जालौन में सात कैदी समेत 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले में सोमवार को 11 और कोरोना पॉजिटिव निकले। नए मरीजों में तीन शहर के हैं, एक कालपी का और 7 जेल के हैं। इसी के साथ जिले में कुल संक्रिमतों की संख्या बढ़कर 315 हो गई है। इनमें 9 की मौत हो चुकी है। 221 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। वर्तमान में 85 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से देर रात जारी रिपोर्ट में एक व्यक्ति राजेंद्रनगर उरई का है। एक व्यक्ति नया रामनगर का है वहीं एक महिला इंदिरानगर की है। एक व्यक्ति कालपी के मोहल्ला कागजीपुरा का निवासी है। इसके अलावा पूल टेस्टिंग में जिला जेल के सात कैदी भी पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन


रविवार को 29  कैदी पॉजिटिव निकले थे। जेल में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। सीएमओ अल्पना बरतरिया ने बताया कि सभी संक्रमितों के संपर्क के रहने वाले लोगों के सैम्पल लिये जा रहे हैं। इसके अलावा मोहल्लों को सैनेटाइज कराया जा रहा है। जेल प्रशासन भी संक्रमण रोकने का हर संभव प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed