{"_id":"5ec11f648ebc3e90644a4bec","slug":"coronavirus-in-kanpur-three-more-corona-patients-found-in-kanpur-316-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus update: कानपुर में 17 दिन के मासूम समेत तीन और लोगों में कोरोना, संक्रमितों की संख्या 316","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus update: कानपुर में 17 दिन के मासूम समेत तीन और लोगों में कोरोना, संक्रमितों की संख्या 316
Sun, 17 May 2020 05:02 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 17 May 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना के तीन और मरीज मिले
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में रविवार को तीन और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। 17 दिन का नवजात, प्रवासी मजदूर और एक महिला को संक्रमित पाया गया है। मुंबई से आए प्रवासी मजदूर के पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। तीनों की रिपोर्ट केजीएमयू लखनऊ से आई है।
वहीं जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की कोविड लैब ने 326 सैंपलों की रिपोर्ट जारी की। इसमें सभी निगेटिव आए। शहर में अब संक्रमितों की संख्या 316 हो गई है। कर्नलगंज के पेशकार रोड की रहने वाली महिला को 17 दिन पहले प्रसव हुआ था। उसके सैंपल की जांच हुई तो वह पॉजिटिव आई।
महिला को ईएसआई हॉस्पिटल जाजमऊ में भर्ती कराने के बाद नवजात को उसकी दादी समेत अन्य परिजनों के साथ हलीम कॉलेज में क्वॉरंटीन किया गया। रविवार को बच्चे की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चे और उसकी दादी को मां के साथ भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
वहीं सचेंडी के चंद्रहंसपुर गांव का रहने वाला मजदूर पांच दिन पहले महाराष्ट्र से लौटा है। कल्याणपुर सीएचसी में रैंडम सैंपलिंग में उसका सैंपल लिया गया था। बिरहाना रोड के हाते में रहने वाले ओईएफ कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद यहीं की 43 वर्षीय महिला की भी जांच कराई गई।
अब उसमें भी कोरोना की पुष्टि हुई है। महिला और प्रवासी मजदूर को रामा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने प्रवासी मजदूर के परिजनों, उनके साथ आने वालों के भी सैंपल लेने शुरू कर दिए।