फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus update: two deaths due to corona in Kanpur, one report after death

Coronavirus update: कानपुर में कोरोना से दो की मौत, एक की मरने के बाद आई रिपोर्ट, अब तक 11 की मौत

Sun, 24 May 2020 11:23 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 24 May 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus update: two deaths due to corona in Kanpur, one report after death
कानपुर में कोरोना का एक केस और बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कोरोना से दो और की मौत हो गई। बर्रा के रहने वाले कोरोना संक्रमित विजय कुमार (60) ने रविवार सुबह 9:30 बजे हैलट के न्यूरो साइंसेज कोविड अस्पताल के वेंटिलेटर पर दम तोड़ दिया। वहीं 21 मई को मरने वाली मीरपुर कैंट निवासी रजिया बेगम (55) की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई।
विज्ञापन


इस तरह शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 11 पहुंच गई। वहीं कुल संक्रमित 328 हो गए हैं। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग की कोविड लैब ने रविवार को रजिया बेगम की पॉजिटिव रिपोर्ट जारी की। रजिया बेगम हैलट में 21 मई को भर्ती हुईं थीं। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी।
विज्ञापन


वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन उसी दिन मौत हो गई। रजिया बेगम में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पैर फूल गए हैं। क्योंकि हैलट आने से पहले उनका एक क्षेत्रीय डॉक्टर के यहां, कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट और चमनगंज के एक निजी अस्पताल में इलाज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे संक्रमण की लंबी चेन बनने की आशंका है। वहीं नई बस्ती, बर्रा के रहने वाले विजय कुमार हैलट में 20 मई को भर्ती हुए थे। अगले दिन उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वे पहले रोगी हैं जिन्हें न्यूमोनाइटिस के अलावा कोई दूसरी जटिल बीमारी नहीं थी। उन्हें खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने पर भर्ती किया गया था। इसके अलावा वे दूसरे ऐसे रोगी हैं, जिनकी मौत संक्रमण की पुष्टि के बाद हुई। इसके पहले बेगमपुरवा की एक वृद्धा की मौत रिपोर्ट आने के बाद हुई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed