{"_id":"5eae874b8ebc3e903e719b14","slug":"coronavirus-in-kanpur-many-police-officers-of-kanpur-are-corona-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर के कई पुलिस अफसर कोरोना संक्रमित, ज्यादातर एसएसपी बंगले में कर रहे थे ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर के कई पुलिस अफसर कोरोना संक्रमित, ज्यादातर एसएसपी बंगले में कर रहे थे ड्यूटी
Sun, 03 May 2020 09:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 03 May 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
कानपुर पुलिस पर कोरोना वायरस की मार
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में कानपुर पुलिस पर कोरोना का बड़ा संकट आ गया है। पहले रिजर्व इंस्पेक्टर-2, एलआईयू इंस्पेक्टर और अब एसएसपी पीआरओ और एलआईयू के एक और इंस्पेक्टर में कोरोना की पुष्टि से पुलिस-प्रशासन के अफसर भी कोरोना की जद में आ गए हैं।
शनिवार को 11 पुलिसकर्मियों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया। अफसर मीटिंग कर रणनीति बनाने में जुट गए हैं। पॉजीटिव आई महिला एलआईयू इंस्पेक्टर समेत करीब आठ पुलिसकर्मी एसएसपी आवास पर ही तैनात हैं।
महिला इंस्पेक्टर कोरोना सेल में हैं। संकट की बात ये है कि पीआरओ (दरोगा) अधिकतर समय एसएसपी के साथ रहते हैं। एसएसपी पुलिस विभाग के अफसरों के अलावा, डीएम समेत अन्य प्रशासनिक अफसरों के साथ रहते हैं और बैठक करते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में संक्रमण का खतरा अब जिम्मेदार अफसरों तक हो गया है। एसएसपी आवास, एलआईयू दफ्तर, सर्विलांस, कोरोना सेल, पुलिस लाइन में कोरोना की दस्तक हो चुकी है। इन सभी जगहों पर अधिकतर पुलिसकर्मियों का आना जाना भी लगा रहता है। सूत्रों के मुताबिक जल्द ये सभी अफसर जांच कराएंगे।