फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   coronavirus in Kanpur : Kalyanpur CTS and bhitargaon become new hotspots

Coronavirus: कानपुर में सीटीएस बस्ती और भीतरगांव बने दो नए हॉटस्पॉट, प्रवासियों से दहशत में लोग

Tue, 26 May 2020 01:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 26 May 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in Kanpur : Kalyanpur CTS and bhitargaon become new hotspots
सीटीएस बस्ती में लौटे सभी प्रवासियों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग - फोटो : amar ujala
कानपुर के कल्याणपुर की सीटीएस बस्ती और भीतरगांव के परौली गांव में मरीज मिलने पर दोनों नए इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। भैरव घाट में भी मरीज मिलने के बाद कोहना हॉटस्पॉट का दायरा बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


तीनों इलाकों का पांच सौ मीटर का इलाका सील कर दिया गया है। इस तरह नगर में कुल 18 हॉटस्पॉट हो गए हैं। घाटमपुर सीओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि परौली गांव निवासी 32 वर्षीय महिला पति के साथ हरियाणा में रहती है।
विज्ञापन

 

coronavirus in Kanpur : Kalyanpur CTS and bhitargaon become new hotspots
सभी हॉटस्पॉट किए गए सील - फोटो : amar ujala
20 मई को वह अपने मायके परौली पहुंची। तबीयत खराब होने पर महिला को भीतरगांव सीएचसी में भर्ती कराया गया था। रविवार रात को उसमें कोरोना की पुष्टि हुई। ऐसे में पुलिस ने परौली गांव को हॉटस्पॉट बनाया है।

वहीं कल्याणपुर सीटीएस बस्ती में मुंबई से लौटी युवती में सोमवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके चलते इस बस्ती को भी हॉटस्पॉट बनाया गया है। भैरव घाट में भी रविवार को एक मरीज मिली है। लिहाजा ये इलाका भी सील किया गया है।

कोहना इंस्पेक्टर प्रभुकांत ने बताया कि तिलक नगर के आनंद प्रगति अपार्टमेंट व उसके आसपास का का एरिया पहले से ही सील है और हॉटस्पॉट बनाया जा चुका है। इसलिए भैरव घाट को भी इसी के साथ जोड़ा गया है। तीनों इलाकों के मरीजों के संपर्क में आए लोगों को क्वॉरंटीन कराया गया है। सैंपल भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed