फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   coronavirus in kanpur : Jamati's of Iran, Afghanistan, UK reached from temporary jail in Kanpur

कानपुर में अस्थाई जेल पहुंचे ईरान,अफगानिस्तान, ब्रिटेन के जमाती, बाबूपुरवा थाने में दर्ज है रिपोर्ट

Wed, 29 Apr 2020 10:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 29 Apr 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in kanpur : Jamati's of Iran, Afghanistan, UK reached from temporary jail in Kanpur
आठ जमातियों को अस्थाई जेल में किया गया शिफ्ट - फोटो : amar ujala
कानपुर में लगातार दूसरी बार कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर आठ जमातियों को अस्थाई जेल में शिफ्ट किया गया है। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज के तब्लीगी जमात में शामिल आठ विदेशी जमातियों को मंगलवार की देर रात रौतापुर ग्राम पंचायत स्थित विद्या भवन इंजीनियरिंग कॉलेज में बनी अस्थाई जेल में शिफ्ट किए जाने के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क है।
विज्ञापन


इन जमातियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। कॉलेज में बने अस्थाई जेल में जमातियों को रखे जाने से स्थानीय लोगों में दहशत बनी है। मंगलवार को क्वारंटीन की अवधि पूरी होने के पश्चात सभी आठ विदेशी जमातियों को देर रात पुलिस अभिरक्षा में एसडीएम बिल्हौर साईं तेजा, तहसीलदार अविनाश कुमार की मौजूदगी में शिफ्ट कराया गया था।
विज्ञापन


इन तब्लीगी जमातियों में ईरान के इब्राहीम फौलादी, अब्दुल रहीम मजदनी, यूनुस रेगी सहित अफगानिस्तान के महमूद शाह हसैनी, शब्बीर अब्दुल करीम, जरीन जायजान  मोहम्मद ,जरीन जाए जान मोहम्मद बारात रहमतुल्लाह व ब्रिटेन के दाउद अयूब स्माइल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भी जमाती जेल से फरार न होने पाए, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद किए जाने के अलावा पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से इन पर नजर रखी जा रही है। थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि सभी जमातियों को कॉलेज के बड़े कक्ष में रखा गया है। अस्थाई जेल के अंदर व बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed