फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus in Kanpur: Corona confirmed in four people

Coronavirus in Kanpur: पीएचसी प्रभारी डॉक्टर समेत चार को कोरोना, 14 हुए एक्टिव केस

Thu, 06 Apr 2023 08:38 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 06 Apr 2023 08:38 AM IST
सार

जिला सर्वेलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि एंटीजन में पुष्टि होने के बाद कोविड का पूरा प्रोटोकॉल अपनाया जाता है। इस बार 24 मार्च को पहली संक्रमित मिली थी। शहर में एक्टिव केस 14 हो गए हैं।

विज्ञापन
Coronavirus in Kanpur: Corona confirmed in four people
कोरोनावायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरजेंदरनगर की प्रभारी 40 वर्षीय महिला डॉक्टर समेत चार नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें तीन महिलाएं हैं। श्यामनगर निवासी महिला डॉक्टर में चार दिन पहले कोरोना के लक्षण उभरे थे। उन्होंने तीन अप्रैल को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में सैंपल दिया था। आरटीपीसीआर जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


इसके साथ ही एंटीजन टेस्ट से तीन में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें जरौली का 19 वर्षीय युवक, विनायकपुर की 35 वर्षीय महिला, नौबस्ता बैरी बिठूर रोड की 20 वर्षीय युवती शामिल है। पोर्टल पर संक्रमितों का आंकड़ा आने के बाद कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है। इन सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिला सर्वेलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि एंटीजन में पुष्टि होने के बाद कोविड का पूरा प्रोटोकॉल अपनाया जाता है। इस बार 24 मार्च को पहली संक्रमित मिली थी।

विज्ञापन

इस तरह 13 दिन में नगर के जिला समेत 13 स्थानों पर 14 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 11 महिलाएं हैं। रैपिड रिस्पांस टीम प्रभारी डॉ. गौरव त्रिपाठी ने बताया कि संक्रमित डॉक्टर के परिवार के सदस्यों समेत स्वास्थ्य केंद्र के 11 स्टाफ की सैंपलिंग करा ली गई है। अन्य संक्रमितों की आरटीपीसीआर जांच के लिए गुरुवार को सैंपल लिए जाएंगे। कोरोना संक्रमित विनायकपुर, जिला जेल, वर्ल्ड बैंक बर्रा, कुरसवां, स्वरूपनगर, सुतरखाना, आजादनगर, काकादेव, गीतानगर, यशोदानगर, श्यामनगर, जरौली, नौबस्ता बैरी बिठूर रोड में मिले हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1503 सैंपल की जांच की है। इनमें 1100 सैंपल की आरटीपीसीआर और 403 सैंपल का एंटीजन टेस्ट किया गया। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन का कहना है कि संक्रमितों के हलके लक्षण हैं। लोगों से अपील है कि मास्क लगाकर बाहर निकलें। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed