फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   coronavirus in kannauj : Marriage is on May 4, the groom is quarantine

चार मई को बजनी थी शहनाई, फेरे की जगह हो गए क्वारंटीन, हरियाणा से कन्नौज आया है युवक

Thu, 30 Apr 2020 12:42 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 30 Apr 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in kannauj : Marriage is on May 4, the groom is quarantine
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
कन्नौज के तिर्वा में  हरियाणा से आया मजदूर क्वारंटीन सेंटर पहुंच गया। परिजन उसे निकालने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। अफसर 14 दिन से पहले क्वारंटीन सेंटर से छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। युवक की चार मई को बारात जानी है।  
विज्ञापन


थाना गुरसहायगंज क्षेत्र का युवक पानीपत(हरियाणा) के धर्मशाला रोड पर रहता था। वहां मजदूरी कर गुजर बसर करता था। लॉकडाउन में वह पानीपत में फंस गया। सरकार के आदेश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने रविवार को हरियाणा से 83 मजदूरों को बुलाकर महेंद्र नीलम जनता इंटर कालेज में क्वारंटीन कर दिया।
विज्ञापन


इससे परिजन काफी परेशान हो गए। यह चार मई को शादी कराने के लिए अधिकारियों से अनुमति  मांग रहे हैं। युवक के पिता ने बताया कि बेटे की शादी छिबरामऊ थाना क्षेत्र में होनी है। शादी के लिए वह पानीपत में काम करने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा से प्रवासी मजदूरों के साथ बेटा भी आ गया। वह क्वारंटीन सेंटर से निकालने के लिए दो दिन से अफसरों की चौखट पर आ रहे हैं। एसडीएम जयकरन ने बताया कि क्वारंटीन किए गए लोगों को समय पूरा होने के बाद ही घर जाने की इजाजत दी जाएगी। निर्धारित समय से पहले परमीशन नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed