फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   coronavirus in hardoi : sick girl dies while on her way to hospital

हरदोई: बच्ची की अस्पताल ले जाते वक्त मौत, स्वास्थ्य विभाग ने लिया कोरोना का सैंपल

Fri, 24 Apr 2020 11:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 24 Apr 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in hardoi : sick girl dies while on her way to hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
हरदोई जिले के गोपामऊ कस्बे के एक मोहल्ला निवासी दो वर्षीय बच्ची की बीमारी के कारण मौत हो गई। कोरोना की जांच के लिए बच्ची का नमूना लिया गया है। मृतका के पिता के मुताबिक बच्ची पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थी।
विज्ञापन


बुधवार को वह बच्ची को लेकर लखनऊ मेडिकल कॉलेज गया था। वहां बच्ची को भर्ती कर लिया गया था, लेकिन कोई सुधार न होते देख बिना बताए बच्ची को मेडिकल कॉलेज से वापस घर ले गया था। इसकी जानकारी लखनऊ मेडिकल कॉलेज ने जनपद के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन


उन्होंने सीएचसी हरियावां से एक टीम गोपामऊ भेजकर बच्ची को उपचार के लिए बुलवाया। बच्ची को लेकर जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस पर उसका नमूना कोरोना की जांच के लिए लिया गया है। हालांकि परिजनों का कहना है कि बच्ची सूखा रोग से ग्रस्त थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed