{"_id":"5ea98195250c17191837ab2c","slug":"coronavirus-in-farrukhabad-corona-suspect-run-away-from-quarantine-center-by-faking-police-pac","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद में पुलिस-पीएसी को गच्चा देकर क्वारंटीन सेंटर से भागा कोरोना संदिग्ध, पुलिस कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद में पुलिस-पीएसी को गच्चा देकर क्वारंटीन सेंटर से भागा कोरोना संदिग्ध, पुलिस कर रही तलाश
Wed, 29 Apr 2020 07:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 29 Apr 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद के मिशन अस्पताल में बने क्वारंटीन फैसिलिटी सेंटर से एक कोरोना संदिग्ध मंगलवार रात भाग गया। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस और पीएसी को भी इसकी भनक नहीं लगी। सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड ने अस्पताल पहुंचकर लोगों से पूछताछ की।
उसे पकड़ने को शहर कोतवाली और फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस को लगाया गया है। आगरा सदर कोतवाली के सिवली जाट निवासी मछली बीज व्यापारी फतेहगढ़ सिविल लाइन में अपने भाई के यहां आया था। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने उसे मिशन अस्पताल में मंगलवार शाम भर्ती करा दिया।
रात में वह सुरक्षा में लगी पुलिस, पीएसी के जवानों को चकमा देकर भाग गया। सुबह जब मरीजों का मिलान हुआ, तो एक कम मिलने पर हड़कंप मच गया। ड्यूटी स्टाफ ने अधिकारियों को सूचना दी। सेंटर प्रभारी डॉ. दीपक कटारिया ने मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
दोपहर में सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड अस्पताल पहुंचे और डाक्टरों से पूछताछ की। सीओ सिटी ने बताया कि उन्होंने फतेहगढ़ व फर्रुखाबाद कोतवाली प्रभारी को लगा दिया है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर उसे क्वारंटीन किया जाएगा। पुलिस फतेहगढ़ में उसके भाई पर उसे पकड़वाने का दबाव बना रही है।