{"_id":"627badc86a26ce7afd660c10","slug":"coronavirus-in-etawah-death-of-corona-infected-retired-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथी लहर: इटावा के कोरोना संक्रमित सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत, दिल्ली के एम्स में चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथी लहर: इटावा के कोरोना संक्रमित सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत, दिल्ली के एम्स में चल रहा था इलाज
Wed, 11 May 2022 06:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 11 May 2022 06:07 PM IST
सार
कोरोना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। चौथी लहर के बीच इटावा जिला निवासी कोरोना संक्रमित सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई। इटावा में अभी तक नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोरोना संक्रमित सेवानिवृत्त शिक्षक की बुधवार को दिल्ली के एक्स में मौत हो गई। इटावा जिले के इकदिल निवासी वृद्ध को कई बीमारियां भी थीं। कोरोना की चौथी लहर में जिले में यह पहली मौत है। अभी तक नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इकदिल के मोहल्ला छिपैटी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक अविनाश मिश्रा (70) को मधुमेह की बीमारी थी।
विज्ञापन
परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर कानपुर के निजी अस्पताल ले गए। वहां सात मई को हुई जांच में वृद्ध कोरोना संक्रमित निकले। उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। इस पर परिजन दिल्ली के एम्स ले गए थे। बुधवार को अविनाश की मौत हो गई। कोरोना के नोडल अधिकारी/ एसीएमओ डॉ. बीएल संजय ने बताया कि चौथी लहर में जिले में यह पहली मौत है। अभी तक नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें छह स्वस्थ हो चुके हैं और दो होमआईसोलेट हैं।
विज्ञापन
दूसरी लहर में गई थी 293 की जान
जिले में कोरोना संक्रमण से 297 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे अधिक 293 लोगों की मौत दूसरी लहर में हुई थी। तीसरी लहर में तीन और चौथी में एक व्यक्ति की मौत हुई है। तीसरी लहर में पहली मौत आठ जनवरी को 52 वर्षीय अधेड़ की हुई थी।
विज्ञापन