फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   coronavirus in Chitrakoot: MP accommodation in Hotspot area due to getting Corona positive

चित्रकूट: कोरोना पॉजिटिव मिलने से हॉटस्पॉट क्षेत्र में आया सांसद आवास, नेता जी हो गए होम क्वारंटीन

Tue, 19 May 2020 12:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 19 May 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in Chitrakoot: MP accommodation in Hotspot area due to getting Corona positive
जांच के लिए जाते अधिकारी - फोटो : amar ujala
कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से चित्रकूट जिले के सासंद आरके सिंह पटेल का आवास हॉटस्पॉट क्षेत्र में आ गया। डीएम शेषमणि पांडेय व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने हॉटस्पॉट बलदाऊ गंज स्थित सांसद आरके सिंह पटेल के आवास पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


सांसद से कहा कि घर पर ही रहें। किसी से मुलाकात न करें, क्योंकि इस महामारी का बचाव सावधानी ही है। गौरतलब है कि इस क्षेत्र का जो मरीज मिला है उसका व उसके परिजनों को सांसद आवास के सामने वाली गली से ही आना जाना है।
विज्ञापन

 

हॉटस्पॉट में सांसद का आवास होने और इन दिनों सांसद के भी होम क्वारंटीन होने से जिला प्रशासन की भागदौड बढ गई है। यह भी उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन शुरु होने के बाद जब संसद सत्र खत्म कर सांसद आरके पटेल कर्वी लौटे थे तो खुद को उन्होंने होम क्वारंटीन कर लिया था।

कई दिनों बाद रविवार को वह वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिलाध्यक्ष के साथ पत्रकार वार्ता में नजर आए थे। अब उनके मोहल्ले में ही एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से फिर उन्हें होम क्वारंटीन ही रहना होगा। सांसद ने कहा कि इस महामारी से बचने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

जनसहयोग से इस बीमारी से लोगों को बचाने में कामयाब होगें। इस मौके पर उप निदेशक कृषि टीपी शाही, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश यादव, तहसीलदार कर्वी दिलीप कुमार, कोतवाली प्रभारी कर्वी अनिल सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed