फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Coronavirus in auraiya; young man turned out to be corona positive in auraiya

Coronavirus in UP: औरैया में एक युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 9 हुई

Fri, 17 Apr 2020 11:59 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 17 Apr 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in auraiya; young man turned out to be corona positive in auraiya
उत्तर प्रदेश के औरैया में एक युवक निकला कोरोना वायरस पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में अजीतमल क्षेत्र के गांव हालेपुर में एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। अजीतमल क्षेत्र के हालेपुर गांव निवासी एक युवक की बहन की शादी मैनपुरी जनपद के खरौआ-बरनाल में हुई है।
विज्ञापन


बीमारी के चलते युवक अपनी बहन को इलाज के लिए पारस हॉस्पिटल आगरा ले गया था, उस हॉस्पिटल में एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन ने पूरे अस्पताल को सील कर दिया था। साथ ही वहां से इलाज के बाद वापस लौटे लोगों के बारे में संबंधित जनपदों को जानकारी दी थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को युवक की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस युवक की जांच रिपोर्ट 15 अप्रैल को भेजी गई थी। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि गांव के एक किलोमीटर ऐरिया को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां के अन्य लोगों की भी जांच कराई जाएगी। पॉजिटिव युवक पहले से 100 शैया युक्त जिला अस्पताल में क्वारंटीन है। उसे तिर्वा कन्नौज भेजने की तैयारी की जा रही है। औरैया में अब तक कोरोना पॉजिटिव की संख्या 9 हो गई है। इनमें चार तब्लीग जमात, चार अन्य औरैया के स्थानीय जमात के संपर्की व एक हालेपुर निवास युवक संक्रमित आने पर संख्या बढ़कर नौ हो गई है। इनमें सात कानपुर सरसौल में भर्ती हैं, एक तिर्वा में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed