{"_id":"5e9e8f3a8ebc3e907517044f","slug":"coronavirus-in-auraiya-corona-confirmed-in-two-more-people-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in UP: औरैया में दो और लोगों में कोरोना की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या 12 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in UP: औरैया में दो और लोगों में कोरोना की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या 12 हुई
Tue, 21 Apr 2020 11:52 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 21 Apr 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के औरैया में दो और लोगों में कोरोना की पुष्टि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया जिले में दो और पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप मच गया। यह दोनों दिबियापुर के रहने वाले हैं। इसमें हालेपुर गांव के पॉजिटिव मरीज की एक बहन और भांजा है।
हालेपुर गांव का यह पॉजिटिव मरीज आगरा के पारस हॉस्पिटल से अपनी मैनपुरी निवासी बहन को 5 अप्रैल को छोड़ने के बाद 6 अप्रैल को गांव से स्कूटी से दिबियापुर पहुंचा था और अपनी बहन के यहां रुककर भाई के साथ वापस गांव आ गया था।
पॉजिटिव आई बहन का पति आर्मी में है, वर्तमान समय में रुड़की में तैनात है। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि दोनों मां-बेटे पॉजिटिव मरीजों को तिर्वा कन्नौज भेजा जा रहा है। दिबियापुर के कृष्णानगर इलाके को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए पुलिस का पहरा बैठा दिया है, कृष्णानगर का तीन किलोमीटर के एरिया को सील कर दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि पारस हॉस्पिटल से लौटे पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने वालों में पॉजिटिव मरीजों में अब छोटे भाई की पत्नी, बहन और भांजा है। इससे पहले औरैया में चार तब्लीगी जमात के, चार तब्लीगी जमात के संपर्की व हालेपुर गांव के दो व दिबियापुर के दो पॉजिटिव मरीज हो गए हैं। औरैया में कुल संख्या 12 पहुंच गई है। इनमें सात कानपुर सरसौल और तिर्वा कन्नौज में कुल पांच लोग भर्ती कराए गए हैं।