{"_id":"5eda66bb8ebc3e90984dc1f1","slug":"coronavirus-death-of-another-patient-with-only-corona-symptoms","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: सिर्फ कोरोना के लक्षणों वाली दूसरी रोगी की मौत, रिपोर्ट आने के पहले थम चुकी थी सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: सिर्फ कोरोना के लक्षणों वाली दूसरी रोगी की मौत, रिपोर्ट आने के पहले थम चुकी थी सांसें
Fri, 05 Jun 2020 09:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में सिर्फ कोरोना के लक्षणों वाली दूसरी रोगी की मौत हुई है। सुजातगंज की रहने वाली 55 वर्षीय महिला को कोरोना के गंभीर लक्षणों के अलावा और कोई दूसरी बीमारी रिपोर्ट नहीं की गई है। इस तरह यह शहर की दूसरी रोगी है जिसमें सिर्फ कोरोना के लक्षण रहे हैं।
इसके पहले बर्रा के रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग में भी सिर्फ कोरोना के ही लक्षण रहे थे जिनकी मौत हुई थी। इसके अलावा 12 अन्य कोरोना पॉजीटिव रोगी जिनकी मौत हुई है, उनमें डायबिटीज, गुर्दा रोग, हाई ब्लड प्रेशर आदि दिक्कतें रही हैं।
सुजातगंज की महिला रोगी को 31 मई को हैलट में भर्ती किया गया था। उसे सांस लेने में दिक्कत थी। संक्रमण पूरे शरीर में फैल जाने की वजह से सेप्टीसीमिया की गिरफ्त में आ गई थी। उसे आईसीयू शिफ्ट किया गया। 4 जून को सुबह 4 बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रिपोर्ट न आने की वजह से उसके शव को मोर्चुरी में रखा दिया गया। 5 जून को रिपोर्ट आने के बाद उसका कोविड गाइड लाइन के मुताबिक अंतिम संस्कार किया गया। कोविड के गंभीर रोगियों के लक्षणों वाले दूसरे रोगी की मौत के बाद चिकित्सकों की चिंता बढ़ गई है।