{"_id":"6067e31d8ebc3ec89440df97","slug":"coronavirus-cases-today-in-kanpur-news-updates-158-new-found-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Active Case In Kanpur: लापरवाही ने बढ़ाया कोरोना, 158 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 703 हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Active Case In Kanpur: लापरवाही ने बढ़ाया कोरोना, 158 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 703 हुए
Sat, 03 Apr 2021 09:08 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 03 Apr 2021 09:08 AM IST
सार
- कानपुर में अब तक कुल 33946 संक्रमित मिल चुके हैं
- नए मोहल्लों में भी फैला कोरोना संक्रमण
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना का कहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना का संक्रमण कानपुर को एक बार फिर पिछले साल जून-जुलाई जैसी भयावह स्थिति की ओर ले जा रहा है। वजह लोगों की लापरवाही बन रही है। गंगा मेले में उमड़ी भीड़ इसका ताजा उदाहरण है। शुक्रवार को शहर में 158 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 703 हो गई है।
कानपुर में अब तक कुल 33946 संक्रमित मिल चुके हैं, जबकि मृतकों की संख्या 850 है। शुक्रवार को 31 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली। ये सभी होम आइसोलेशन में थे। अब तक 23467 लोग होम आइसोलेशन और 8926 लोग अस्पतालों में इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। सीएमओ डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि विशेष सर्विलांस अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में 192 टीमों ने 11085 घरों में सर्वे किया।
इस दौरान कोरोना जैसे लक्षणों वाले 68 लोगों की जांच के लिए नमूने लिए गए। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में 409 टीमों ने 17599 घरों का सर्वे कर 203 संदिग्धों को चिह्नित किया। 167 लोगों के नमूने लिए गए। इन्हें मिलाकर नगर में 3938 लोगों के नमूने लिए गए। इनमें से 1223 लोगों की एंटीजन टेस्ट किए गए, जिनमें से 39 में कोरोना की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
2397 लोगों की आरटीपीसीआर और 318 की ट्रूू-नॉट या सीवी नॉट जांच कराई जा रही है। कोरोना से बचाव के लिए उन्होंने टीकाकरण के साथ मास्क लगाने, सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग समेत सभी जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है।
इन मोहल्लों में मिले संक्रमित
आईआईटी, स्वरूपनगर, रंजीत नगर, लाजपत नगर, दर्शनपुरवा, काकादेव, कल्याणपुर, पनकी, शिवपुरी, जगतपुरी, चमनगंज, सचेंडी, श्यामनगर, सरसौल, जूही, बारा सिरोही, जरौली, बर्रा, जाजमऊ, फेथफुलगंज, रमईपुर, किदवईनगर, कौशलपुरी, रतनलाल नगर, बर्रा विश्वबैंक, गुजैनी, घुमनी बाजार, इंदिरा नगर, जवाहर नगर, बाबूपुरवा, गोविंदनगर, सिविल लाइंस, आनंदपुरी, अशोक नगर, कैंट, नवाबगंज, पांडुनगर, आवास-विकास, लाल बंगला, साकेतनगर, मनोहर नगर, नेहरूनगर, बिरहाना रोड, सर्वोदय नगर, केशवपुरम, यशोदा नगर, शास्त्रीनगर, विष्णुपुरी, संजय गांधी नगर और सीसामऊ ।