{"_id":"6076b322eee88c61ea6b0a10","slug":"coronavirus-cases-in-kanpur-news-updates-many-doctors-and-students-in-medical-college-are-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में कोरोना का कहर: मेडिकल कॉलेज में नहीं मिल रहा संक्रमण का स्रोत, कई डॉक्टर और छात्र आए हैं पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में कोरोना का कहर: मेडिकल कॉलेज में नहीं मिल रहा संक्रमण का स्रोत, कई डॉक्टर और छात्र आए हैं पॉजिटिव
Wed, 14 Apr 2021 03:14 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 14 Apr 2021 03:14 PM IST
सार
- उर्सला में भी सामान्य वार्ड में निकल रहे कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना का कहर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। इन्हें संक्रमण कहां से मिला है? वह स्रोत पता नहीं लग पा रहा है। इस वजह से सारे चिकित्सा शिक्षक अपनी कोविड जांच करा रहे हैं। इसके साथ ही स्रोत का पता लगाया जा रहा है।
अगर संक्रमण की ट्रेसिंग न हुई तो डॉक्टरों का संक्रमण रोगियों के इलाज में मुसीबत बढ़ा सकता है। इसके अलावा उर्सला में भर्ती रोगी भी संक्रमित निकल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरबी कमल, उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरि, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ज्योति सक्सेना, जूनियर डॉक्टर और कई मेडिकल छात्र कोरोना पॉजिटिव आए हैं।
ये सभी डॉक्टर पीपीई किट पहनकर पूरी सुरक्षा के साथ अस्पतालों के वार्ड में जाते हैं। इनमें से कुछ पॉजिटिव हो गए और उनके साथ रहने वाले अधिकारी निगेटिव हैं। शुरुआती जांच से जाहिर हो रहा है कि जिस मीटिंग को स्रोत माना जा रहा था, वहां से उन्हें संक्रमण नहीं मिला।
विज्ञापन
अगर होता तो और भी चपेट में आते। प्राचार्य डॉ. कमल का कहना है कि पता ही नहीं लगा कि कहां से संक्रमण मिला। हालांकि वे न्यूरो साइंसेज कोविड हॉस्पिटल का बराबर राउंड लेते रहे हैं। उर्सला के सीएमएस डॉ. अनिल निगम ने बताया कि संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है।