{"_id":"6077f0614b1b43060c206fa3","slug":"coronavirus-cases-in-kanpur-news-updates-increasing-corona-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण का कहर: चुनाव बाद ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हो सकती कोरोना की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण का कहर: चुनाव बाद ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हो सकती कोरोना की लहर
Thu, 15 Apr 2021 01:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:20 PM IST
सार
गांवों में कोरोना की लहर तेज हो सकती है। गांवों में जो सर्वे किया जा रहा है, उसमें लोग कोरोना संदिग्ध मिल रहे हैं। इनकी जांच होती है तो पॉजिटिव निकलते हैं।
विज्ञापन
कोरोना का कहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचायत चुनाव के दौरान अगर लोगों ने मास्क का इस्तेमाल नहीं किया और सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी की तो गांवों में भी कोरोना की लहर तेज हो सकती है। गांवों में जो सर्वे किया जा रहा है, उसमें लोग कोरोना संदिग्ध मिल रहे हैं। इनकी जांच होती है तो पॉजिटिव निकलते हैं।
बहुत से लोग कोरोना संक्रमण के कैरियर (वाहक) भी हो सकते हैं। इसके अलावा बहुत से लोग शहर से अपने गांव वोट डालने गए हैं। सारे लोगों ने जांच नहीं कराई। इनमें कोई संक्रमित हुआ तो वह गांव में संक्रमण फैला देगा। स्वास्थ्य विभाग के विशेष सर्विलांस अभियान के तहत ग्रामीण इलाकों के घरों का सर्वे किया जा रहा है।
प्रतिदिन ढाई सौ से चार सौ लोग संदिग्ध मिल रहे हैं। जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि पंचायत चुनाव के 12 लाख 53 हजार 56 मतदाताओं में अगर आधे भी वोट के लिए निकले और उन्होंने मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी की तो संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्रा ने बताया कि लगातार मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन पर जोर दिया जा रहा है।