फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona virus

मलासा ब्लॉक के प्रत्याशी समेत 33 संक्रमित

Sun, 02 May 2021 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
corona virus
पुखरायां। प्रत्याशियों समेत मलासा ब्लॉक और अमरौधा ब्लॉक के 33 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह लोग मतगणना एजेंट के लिए भीड़ के बीच रहकर कई लोगों के संपर्क में रहे हैं, जो परेशानी का सबब बन सकता है।
विज्ञापन

शनिवार को आई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में मलासा ब्लॉक के प्रत्याशी समेत 16 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, अमरौधा ब्लॉक के 17 लोगोें की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें अधिकतर लोग मतगणना एजेंट बनने के लिए भीड़ के बीच लोगों के संपर्क में रहे हैं। इससे मतगणना के बाद हालात काफी खराब हो सकते हैं। हालांकि, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उन गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच कर सैंपलिंग कर रही है। साथ ही सैनिटाइजेशन भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

अमरौधा के चिकित्साधिकारी डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि जांच के साथ लक्षणों का भी आकलन कर इलाज करना पड़ता है। किसी की पहले जांच निगेटिव होती है, दोबारा में पॉजिटिव रिपोर्ट आती है। ऐसे में सभी को स्वयं में बचाव करते हुए भीड़ भाड़ से दूर रहना है। पुखरायां में पांच, आलमपुर, गौरी, बील्हापुर, मूसानगर में तीन-तीन, बरौली मड़ैया, दुलीचंदपुर में दो-दो, अकबरनगर में तीन, दयालताला, अनंतरामपुर, अरहरियामऊ, बेड़ामऊ, सिखमापुर, कैलई, नोनापुर, गोरियापुर और धमना कालपी में एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed