{"_id":"5f59ba84bb1283521d64a56e","slug":"corona-vaccine-trial-first-dose-to-15-people-in-the-second-leg-of-the-corona-vaccine-trial","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccine Trial: कोरोना वैक्सिन के लिए मची होड़, दूसरे चरण में 15 को पहली डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Vaccine Trial: कोरोना वैक्सिन के लिए मची होड़, दूसरे चरण में 15 को पहली डोज
Thu, 10 Sep 2020 11:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन के ट्रायल का दूसरा चरण बुधवार से शुरू हो गया। आर्यनगर स्थित प्रखर अस्पताल में 15 वॉलिंटियर को .5 एमएल की पहली डोज दी गई है। कुल 55 वॉलिंटियर दूसरे चरण के ट्रायल में शामिल किए जाएंगे। वॉलिंटियर बनने के लिए होड़ मच गई है।
आला अधिकारी भी इस ट्रायल में बतौर वॉलिंटियर शामिल होना चाहते हैं। पहले चरण की सफलता के बाद यह होड़ शुरू हुई है। पहले चरण के ट्रायल में स्वदेशी वैक्सीन से वॉलिंटियर्स में बहुत अच्छी संख्या में एंटी बॉडीज बनी हैं। किसी को कोई साइड इफैक्ट भी नहीं हुआ है।
बुधवार को वैक्सीन की डोज दिए जाने का सिलसिला शुरू हुआ। इसमें एक किशोर और चार व्यस्क तथा पांच महिलाएं हैं। 28 दिन के बाद इनका सैंपल लेेकर एंटी बॉडीज का टेस्ट किया जाएगा। ट्रायल में शामिल लोगों में एक डाक्टर और एक लखनऊ की महिलाकर्मी भी शामिल है।
विज्ञापन
अस्पताल के सीनियर फिजिशियन डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि तीसरा ट्रायल इसके बाद शुरू होगा। उसमें वॉलिंटियर्स की संख्या अधिक होगी। सैंपल में एंटी बॉडीज के नतीजे उत्साह बढ़ाने वाले हैं।