फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona vaccine reached Kanpur by flight

कानपुर: हवाई जहाज से आई कोविशील्ड की 64 हजार खुराक, सशस्त्र सुरक्षा में वैक्सीन पहुंचाई गई मंडलीय स्टोर

Wed, 13 Jan 2021 03:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Jan 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccine reached Kanpur by flight
फ्लाइट से आई वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला
मंडल के छह जिलों में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए कोविशील्ड की 64 हजार खुराक सशस्त्र सुरक्षा में बुधवार दोपहर रामादेवी स्थित मंडलीय वैक्सीन भंडार पहुंच गईं। ये खुराक वैक्सीनेशन के पहले चरण के लिए उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन


इन्हें मंडल के सभी जिलों (कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद औरैया) को आवंटित किया जाएगा। कोविशील्ड आने के बाद वैक्सीन भंडार में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी कैमरों की निगाह भंडार परिसर के चप्पे-चप्पे पर रहेगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही बिना अनुमति कोई नहीं जा सकेगा। भंडार के अंदर दो से आठ डिग्री तापमान की व्यवस्था की गई है। मुंबई से चलकर स्पाइस जेट का विमान बुधवार दोपहर डेढ़ बजे चकेरी एयरपोर्ट पर उतरा। इसमें रखी कोविशील्ड वैक्सीन वैन से रामादेवी स्थित भंडार लाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में पटेलनगर क्रासिंग केे पास खराब ट्रक खड़ा होने से यातायात रुक गया। वैन 15 मिनट तक फंसी रही। साथ चल रहे पुलिस बल ने ट्रैफिक दुरुस्त कराया। इसके बाद वैन भंडार पहुंची। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्रा, सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा समेत अन्य अधिकारी यहां मौजूद रहे।


अपर निदेशक ने बताया कि आवंटन चार्ट के मुताबिक वैक्सीन की खेप जिलों में सशस्त्र सुरक्षा में भेजी जाएगी। कोल्ड चेन बनाए रखने के साथ ही 24 घंटे वैक्सीन सशस्त्र सुरक्षा में रहेगी। सीएमओ ने बताया कि पूरी सुरक्षा के साथ वैक्सीन कोल्ड चेन प्वाइंट और बूथ तक पहुंचेगी। इस संबंध में स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed