फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona Vaccination: Two minutes registration on Kovin app, campaign started with husband and wife vaccination in Ursala

Corona Vaccination: दो मिनट में कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन, उर्सला में पति-पत्नी के टीकाकरण से अभियान की शुरुआत

Sat, 01 May 2021 07:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 01 May 2021 07:07 PM IST
सार

कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के अभियान की शुरुआत एक्सप्रेस रोड के पति-पत्नी से हुई। उर्सला में पहली वैक्सीन प्राइवेट जॉब करने वाले राहुल प्रकाश साहू (39) और उनकी शिक्षिका पत्नी बीना साहू से हुई।

विज्ञापन
Corona Vaccination: Two minutes registration on Kovin app, campaign started with husband and wife vaccination in Ursala
कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी करतीं स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में  आज से18 साल से अधिक आयु वालों को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के अभियान की शुरुआत एक्सप्रेस रोड के पति-पत्नी से हुई। उर्सला में पहली वैक्सीन प्राइवेट जॉब करने वाले राहुल प्रकाश साहू (39) और उनकी शिक्षिका पत्नी बीना साहू से हुई।
विज्ञापन


राहुल ने बताया कि 28 अप्रैल को उन्होंने कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन कराया। इसमें मुश्किल से दो मिनट लगे। इसके बाद 30 अप्रैल को वैक्सीनेशन का शेड्यूल कराया। इसमें भी डेढ़ दो मिनट में स्लॉट अलॉट हो गया। इसके साथ ही मैसेज भी आ गया। 
विज्ञापन


जैसे ही रजिस्ट्रेशन कराया शेड्यूल आ गया
उर्सला में वैक्सीनेशन कराने वाले बैंककर्मी सुधीर शुक्ला (41) का कहना है कि उन्होंने 30 अप्रैल को ही रजिस्ट्रेशन कराया। उसके कुछ देर में शेड्यूल आ गया। इसके साथ ही मैसेज आ गया। मैसेज आने में मुश्किल से 15-20 सेकेंड लगे होंगे। एप पर रजिस्ट्रेशन में कोई मुश्किल नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed