फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona suspect run away from Quarantine Center in kanpur dehat

कानपुर देहात: क्वारंटीन सेंटर से भागा कोरोना संदिग्ध, अधिकारियों में हड़कंप

Thu, 09 Apr 2020 02:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 09 Apr 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
Corona suspect run away from Quarantine Center in kanpur dehat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर देहात में रसूलाबाद के रामनगर गांव में पांच अप्रैल को संदिग्ध युवक आया था। इसकी जानकारी पर उसे बारा के एक कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर भेजा गया था। वहां से वह भाग गया। पुलिस उसे ढूंढने के लिए लगातार प्रयास करती रही। वहीं संदिग्ध के भागने से उसका सैंपल भी नहीं लिया जा सका है।
विज्ञापन

 
पांच अप्रैल को रामनगर गांव में राजू कमल के मुर्गी फार्म पर एक युवक आया था। उसने भूखे होने की बात कही तो राजू ने खाना खिलाया। इसके बाद वह मुर्गी फार्म में सफाई का काम करने लगा। इसकी जानकारी पर लेखपाल कोमल सिंह ने एसडीएम अंजू वर्मा को सूचना दी।
विज्ञापन


एसडीएम पुलिस बल के साथ गांव पहुंचीं। युवक से पूछतांछ की तो वह बांग्लादेशी भाषा बोल रहा था। बातचीत में उसने अधिकारियों को कोई सही जानकारी नहीं दी। कोरोना संदिग्ध मानकर रिस्पांस टीम उसे थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह थाना परिसर में जगह-जगह थूकने लगा। इस पर उसे सीएचसी रसूलाबाद ले जाया गया। वहां भी वह थूंक कर लोगों को परेशान करने लगा। उसे जुकाम के साथ कोरोना से लक्षण मिलने पर क्वारंटीन के लिए बारा स्थित प्रभात इंजीनियरिंग कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर भेजा गया।


यहां से बुधवार को वह भाग गया। इसकी जानकारी पर एसडीएम आनंद कुमार सिंह व सीओ संदीप कुमार आदि उसकी तलाश में पुलिस बल के साथ लगे रहे। एसडीएम ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed