{"_id":"5eaadb2c8ebc3e90b12df436","slug":"corona-suspect-broke-forging-window-district-hospital-s-ward-and-run-away","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"coronavirus: कोरोना संदिग्ध बंदी जिला अस्पताल के वार्ड के शौचालय की खिड़की की जाली तोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
coronavirus: कोरोना संदिग्ध बंदी जिला अस्पताल के वार्ड के शौचालय की खिड़की की जाली तोड़कर भागा
Thu, 30 Apr 2020 08:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 30 Apr 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संदिग्ध बंदी बुधवार रात शौचालय की खिड़की की जाली तोड़कर फरार हो गया। खिड़की में ग्रिल नहीं लगी थी। ड्यूटी पर तैनात दो सिपाही वार्ड के बाहर पहरा देते रहे। बंदी दो दिन पहले ही गांजे के साथ पकड़ा गया था।
बकेवर थाना पुलिस ने क्षेत्र के हाफिजनगर गांव निवासी गुलफाम पुत्र शाहबुद्दीन को 28 अप्रैल को डेढ़ किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा था। एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि जेल के डॉक्टर ने उसकी जांच की और उसके घूमने फिरने के बारे में जानकारी की।

इसमें बंदी ने बताया कि वह लॉकडाउन के दौरान कुछ जगहों पर गया। संभवत वह चालक भी है। इसी आधार पर उसे मंगलवार रात को जेल से जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में बकेवर थाने के दो सिपाही नीरज व प्रवेंद्र निगरानी के लिए तैनात थे।
सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि बुधवार रात में वार्ड को बाहर से ताला डालकर बंद किया गया। दोनों सिपाही वार्ड से बाहर आ गए। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सूचना मिलने पर मौके पर गए तो वार्ड के शौचालय की खिड़की में जड़ी लोहे की जाली टूटी मिली।
बंदी गुलफाम इसी खिड़की से भाग गया। खिड़की में ग्रिल नहीं लगी थी। इसीलिए उसे भागने का मौका मिल गया। एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को उसका सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया था, लेकिन रात को ही किसी समय वार्ड से भाग गया। उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही की भी जांच हो रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।