फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona: Super vaccine is needed to prevent infection, microbiologist expert appeal for vaccination

कोरोना: संक्रमण रोकने को सुपर वैक्सीन चाहिए, माइक्रोबायोलॉजिस्ट विशेषज्ञों ने की वैक्सीनेशन कराने की अपील

Mon, 17 Jan 2022 11:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 17 Jan 2022 11:05 AM IST
सार

माइक्रोबायोलॉजी के विशेषज्ञों की मानें तो वायरस के ज्यादातर वैरिएंट वहीं से निकलते हैं, जहां वैक्सीनेशन कम होता है। अगर सारे लोगों को वैक्सीनेशन हो जाएगा तो संक्रमण की मारक क्षमता कम हो जाएगी और जटिलताएं नहीं उभर पाएंगी।

विज्ञापन
Corona: Super vaccine is needed to prevent infection, microbiologist expert appeal for vaccination
कोरोना वैक्सीन लगवाती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक के बाद दूसरे कोरोना वैरिएंट के हमले को देखते हुए माइक्रोबायोलॉजी के विशेषज्ञों का कहना है कि वायरस के वैरिएंट आते रहेंगे, इन्हें रोकने के लिए सुपर वैक्सीन की जरूरत है। सुपर वैक्सीन से सभी वायरसों के वैरिएंट को रोका जा सकेगा। इंडियन एसोसिएशन ऑफ मेडिकल माइक्रोबायोलॉजिस्ट की जूम मीटिंग में सुझाव दिया गया कि सारे लोग वैक्सीनेशन करा लें।
विज्ञापन


कोरोना को तभी रोका जा सकता है। वायरस के ज्यादातर वैरिएंट वहीं से निकलते हैं, जहां वैक्सीनेशन कम होता है। अगर सारे लोगों को वैक्सीनेशन हो जाएगा तो संक्रमण की मारक क्षमता कम हो जाएगी और जटिलताएं नहीं उभर पाएंगी। विशेषज्ञों ने कहा कि जिस तरह विभिन्न बीमारियों को रोकने के लिए पेंटावेलेंट वैक्सीन है।
विज्ञापन


उसी तरह कोरोना, फ्लू, इंफ्लुइंजा आदि वायरल संक्रमण रोकने के लिए सुपर वैक्सीन बनाने का समय आ गया है। कोरोना, फ्लू आदि आरएनए वायरस हैं। इनके लक्षण भी एक जैसे हैं और ये सब सांस तंत्र पर हमला करते हैं। कोरोना के एल्फा, बीटा, डेल्टा के बाद अब ओमिक्रॉन वैरिएंट आ गया है। वैसे इसका संक्रमण अभी हल्का है लेकिन वायरस कभी म्यूटेशन से खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीटिंग में शामिल हुए जीएसवीएम मेडिकल कालेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. विकास मिश्रा ने बताया कि सभी विशेषज्ञों ने सुपर वैक्सीन की जरूरत बताई। ऐसी वैक्सीन तैयार हो जाती है तो आसानी रहेगी। एक वैक्सीन से व्यक्ति सुरक्षित वायरल संक्रमण से सुरक्षित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed