{"_id":"61ea5331567d3720cb738a82","slug":"corona-s-peak-will-come-on-23rd-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में 23 को आएगा कोरोना का पीक: प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने अपने गणितीय सूत्र मॉडल के आधार पर किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में 23 को आएगा कोरोना का पीक: प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने अपने गणितीय सूत्र मॉडल के आधार पर किया दावा
Fri, 21 Jan 2022 12:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:25 PM IST
सार
देश में कोरोना का पीक 23 को आएगा। आईआईटी के प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने अपने गणितीय मॉडल सूत्र के आधार पर यह दावा किया है। उन्होंने बताया कि फरवरी तक देशभर में रोजाना 20 से 25 हजार तक केस आएंगे।
विज्ञापन
भारत में कोरोना के मामले
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में कोरोना का पीक आ गया है। देश में कोराना का पीक 23 जनवरी को आएगा। इसके बाद संक्रमण की रफ्तार सुस्त पड़ जाएगी। फरवरी तक देशभर में रोजाना 20 से 25 हजार तक केस आएंगे। यह दावा आईआईटी कानपुर के वरिष्ठ प्रोफेसर पद्मश्री मणींद्र अग्रवाल ने अपने गणितीय सूत्र मॉडल के आधार पर किया है।
उनका कहना है कि होली तक कोराना के संक्रमण से पूरी तरह निजात मिलने की उम्मीद है। प्रो. मणींद्र अग्रवाल के गणितीय सूत्र मॉडल के अनुसार यूपी में 19 जनवरी को कोरोना का पीक आ गया है। वह कहते हैं कि कोरोना पर एकदम सटीक भविष्यवाणी करना काफी मुश्किल है। मॉडल के आधार पर धीरे-धीरे केस कम होने शुरू हो जाएंगे।
फरवरी तक संक्रमण की रफ्तार काफी धीमी हो जाएगी और 15 फरवरी के आसपास 20 से 25 हजार तक केस आएंगे। हालांकि, सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। प्रो. मणींद्र ने कोरोना की तीसरी लहर के दौरान अलग-अलग राज्यों को लेकर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी।
विज्ञापन
मुंबई और दिल्ली में उनके बताए मॉडल के अनुुसार ही संक्रमण की रफ्तार कम होने लगी है। उन्होंने कहा कि देश में 23 जनवरी को पीक आ जाएगा और उसके बाद केस कम होने लगेंगे। वह कहते हैं कि 23 का आकलन है। यह तिथि एक-दो दिन विस्तारित भी हो सकती है। पीक का मतलब तत्काल कोरोना में कमी आना नहीं होता है, इसलिए सतर्कता बेहद जरूरी है।