{"_id":"5f2c5afc8ebc3eabee14fe9b","slug":"corona-ramadevi-news-knp5754344157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से किशोरी समेत नौ की मौत, 337 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से किशोरी समेत नौ की मौत, 337 नए संक्रमित
विज्ञापन
कानपुर। कोरोना से 15 साल की किशोरी समेत नौ कोरोना संक्रमित रोगियों की मौत हो गई। इनमें सात मौत हैलट और दो निजी अस्पतालों में हुई हैं। रोगी सांस रोग, टीबी, डायबिटीज आदि रोगों की गिरफ्त में रहे हैं। कोरोना संक्रमित मरने वाले रोगियों की संख्या 251 हो गई है। बृहस्पतिवार को 337 नए पॉजिटिव मिलने से संक्रमितों का आंकड़ा 7684 पहुंच गया। वहीं एक्टिव केस अब 4633 हो गए। 2403 कोरोना रोगी स्वस्थ हो चुके हैं।
हैलट में अशोक नगर निवासी 62 साल के वृद्ध, पनकी के 40 साल के व्यक्ति, स्वरूपनगर के 79 साल के वृद्ध, बर्रा की 60 साल की वृद्धा, ईदगाह की रहने वाली 15 साल की किशोरी, शिवकटरा के 58 साल के व्यक्ति और बर्रा के 82 साल के वृद्ध की मौत हो गई। कोरोना संक्रमण के अलावा इन्हें डायबिटीज, हाइपरटेंशन आदि रोग रहे हैं। इसके अलावा निजी अस्पतालों में 75 वर्षीय वृद्ध और नवाबगंज के 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। ये भी पुराने रोगी रहे हैं। कोरोना संक्रमण के बाद इन्हें निमोनिया हो गया जिससे स्थिति और बिगड़ गई। उपचार के दौरान रोगियों की मौत हो गई।
इसके अलावा गुरुवार शाम को 140 और देर रात 197 नए कोरोना संक्रमित मिले। ये गोपाल गंज, यशोदानगर, तिलक नगर, सिविल लाइंस, गायत्रीनगर, इंद्रानगर, रामबाग, आर्यनगर, गांधीग्राम, पी रोड, विश्वकर्मा नगर, आनंद नगर, शारदानगर, कौशलपुरी, बर्रा, ग्वालटोली, गोविंदनगर, जूही, बारादेवी, देवकी नगर, शास्त्रीनगर, अशोक नगर, शिव नगर, शांतीनगर, रंजीत नगर, दादा नगर, नौबस्ता, नौरैया खेड़ा, विजय नगर, गुजैनी, राजपूतनगर, गोपाल नगर, अशोक नगर, आजादनगर, श्याम नगर, बाबूपुरवा, त्रिवेणी नगर, हंसपुरम, कल्यानपुर, रानीघाट, स्वरूपनगर, परमपुरवा आदि क्षेत्रों के हैं।