{"_id":"5ecac7c58ebc3e909726a669","slug":"corona-ramadevi-news-knp561872455","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजा-शहर में कोरोना से दो की मौत, अब तक ग्यारह रोगी मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजा-शहर में कोरोना से दो की मौत, अब तक ग्यारह रोगी मरे
विज्ञापन
कानपुर। शहर में कोरोना से दो और की मौत हो गई। बर्रा के रहने वाले कोरोना संक्रमित विजय कुमार (60) ने रविवार सुबह 9:30 बजे हैलट के न्यूरो साइंसेज कोविड अस्पताल के वेंटिलेटर पर दम तोड़ दिया। वहीं 21 मई को मरने वाली मीरपुर कैंट निवासी रजिया बेगम (55) की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई। इस तरह शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 11 पहुंच गई। वहीं कुल संक्रमित 328 हो गए हैं।
बर्रा दो नई बस्ती में रहने वाले ब्रश कारीगर विजय कुमार को गुरुवार रात कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की गई थी। वह हैलट में 20 मई को भर्ती हुआ था। अगले दिन उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह बाबूपुरवा स्थित ब्रश कारखाने में काम करता था। दो दिन पहले ही अपने गांव तकिया उन्नाव से लौटा था। उसे न्यूमोनाइटिस के अलावा कोई दूसरी जटिल बीमारी नहीं थी। खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने पर भर्ती किया गया था।
उधर, रजिया बेगम हैलट में 21 मई को भर्ती हुईं थीं। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन उसी दिन मौत हो गई। रजिया बेगम में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पैर फूल गए हैं। क्योंकि हैलट आने से पहले उनका एक क्षेत्रीय डॉक्टर के यहां, कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट और चमनगंज के एक निजी अस्पताल में इलाज हुआ था। इससे संक्रमण की लंबी चेन बनने की आशंका है।