फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

साध्वी निरंजन ज्योति संक्रमित, आश्रम के 22 लोगों की जांच

Sun, 29 Nov 2020 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
corona
कानपुर देहात जिले के मूसानगर अच्युत धाम ब्रह्म धाम आश्रम में कोरोना जांच के लिए लोगों का सैंपल ले - फोटो : PUKHRANYA
मूसानगर (कानपुर देहात)। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें कानपुर से एम्स, दिल्ली में भर्ती करवाया गया। शनिवार को अमरौधा सीएचसी से गई टीम ने मूसानगर स्थित अच्युत ब्रह्मधाम अखंड परम धाम आश्रम को सैनिटाइज करवाया। इसके बाद आश्रम में संत व सुरक्षा कर्मी समेत 22 लोगों के सैंपल लिए गए। रिपोर्ट आने तक सभी को आश्रम में रहने को कहा गया। वहीं, मंत्री के निजी सचिव राजेंद्र निषाद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, युग पुरुष परमानंद महाराज व साध्वी ऋतंभरा ने साध्वी निरंजन ज्योति से फोन पर हालचाल लिया और जल्दी स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम मूसानगर स्थित अच्युत ब्रह्मधाम अखंड परम धाम आश्रम में केंद्रीय ग्रामीण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की तबीयत बिगड़ने पर कानपुर के कार्डियोलॉजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देररात हैलट से आई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में मंत्री कोरोना संक्रमित पाई गईं। शनिवार को आश्रम को सैनिटाइज कराकर वहां के 22 लोगों के सैंपल लिए गए है।
विज्ञापन

बता दें कि मंत्री व महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति 21 से 27 नवंबर तक मूसानगर स्थित अच्युत ब्रह्म धाम अखंड परम धाम स्थित आवास पर रहीं। मंत्री के निजी सचिव राजेंद्र निषाद की भी कोरोना जांच की गई है, लेकिन रिपोर्ट नहीं आई है। अमरौधा सीएचसी प्रभारी डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय से दी गई है। आश्रम में मौजूद संत और सुरक्षा कर्मियों समेत 22 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्रम में संतों ने शुरू किया जप
साध्वी निरंजन ज्योति के कोरोना पॉजिटिव होने पर शनिवार को आश्रम के संतों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर पूजन पाठ कर जप शुरू किया। इस मौके पर साध्वी परम शांति, साध्वी प्रेमा ज्योति, कीर्ति देवी, विमला देवी, दिव्यानी देवी, आशीष कुमार, सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे। बताया कि उनकी भगवान रक्षा करेंगे वह जल्दी ठीक होकर आएंगी। संवाद

corona

corona- फोटो : PUKHRANYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed