{"_id":"60539f628ebc3e591e5b6dc5","slug":"corona-positive-pukhranya-news-knp61848243","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग समेत तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग समेत तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर क्षेत्र में एक बुजुर्ग समेत तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य टीम ने संक्रमितों को होम आईसोलेट कर दिया है। साथ ही संबंधित क्षेत्र से संपर्क में आए 25 लोगों की जांच के लिए सैंपल भेजा है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1817 हो गई। जबकि अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है।
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब बढ़ती जा रही है। इसके बाद भी लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। गुरुवार को मेडिकल कॉलेज से आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में पुखरायां के बुजुर्ग व युवक सहित भोगनीपुर के किशोर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले मंगलवार को हैलट में उपचार के दौरान सेवानिवृत्त अमीन रामबाबू कटियार की मौत हो गई थी। एक साथ तीन कोरोना पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया।
स्वास्थ्य टीम ने मौके पर पहुंचकर संक्रमितों को होम आईसोलेट कर दिया। जबकि उनके संपर्क में आए 25 लोगों की जांच के लिए सैंपल लिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि लोगों को लगातार मास्क पहनने व दो गज दूरी का पालन करने के लिए जागरुक किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि जिले में फिलहाल 18 एक्टिव केस हैं। जिले में आठ जगहों पर हॉट-स्पाट बना हुआ है। लोगों को कोविड नियमों का पालन करने के लिए जागरुक किया जा रहा है।