फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona positive

कोरोना से सेवानिवृत्त संग्रह अमीन की मौत

Thu, 18 Mar 2021 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
corona positive
रामबाबू कटियार का फाइल फोटो। - फोटो : PUKHRANYA
पुखरायां (कानपुर देहात)। कस्बे के शिवाजी नगर निवासी सेवानिवृत्त संग्रह अमीन की कोरोना संक्रमित होने पर कानपुर के हैलट अस्पताल में मौत हो गई। सीएचसी के डॉक्टर के मुताबिक परिवार के सदस्यों की जांच हो चुकी है, सभी की रिपोर्ट निगेटिव है।
विज्ञापन

कस्बे के शिवाजी नगर निवासी रामबाबू कटियार (67) संग्रह अमीन के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। बीती 12 मार्च को बुखार आया था। परिजन इलाज के लिए कानपुर ले गए। जहां जांच के बाद कोरोना संक्रमित होने का पता चला। इलाज के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेटे शशिकांत ने बताया कि मंगलवार रात उनकी मौत होने की डॉक्टर ने पुष्टि कर दी। लेकिन शव देने से इनकार कर दिया। बताया कि इसके पहले उनको कोई बीमारी नहीं थी। पत्नी शारदा, बेटे शशिकांत, गौरव, सौरव परिजन समेत बिलखते रहे।
विज्ञापन

अमरौधा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आदित्य सचान बताया कि सूचना दी गई है। परिजनों को पहले ही जांच हो कराई जा चुकी है। किसी की भी रिपोर्ट पांजिटिव रिपोर्ट नहीं आई है। जिला संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ यतींद्र शर्मा ने बताया कि सेवानिवृत्त अमीन की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कोरोना से बचाव के तरीके लोगों ने ताक पर रखे
पुखरायां। कोरोनो संक्रमण एक बार फिर से फैलने लगा है। जबकि कोविड-19 के बचाव के नियमों को ताक पर रखकर लोग भीड़ भाड़ के बीच घूम रहे हैं। इस ओर प्रशासनिक अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा अभी टला नहीं है। जिसकी चपेट में आकर पुखरायां के शिवाजी नगर निवासी सेवा निवृत्त संग्रह अमीन रामबाबू कटियार की मौत हो गई। बाजार में भीड़ बढ़ रही है। त्योहार का नजदीक आने से भीड़ और भी बढ़ने की संभावनाएं हैं। ऐसे में कोई भी कारोना संक्रमण के बचाव को नहीं अपना रहा है। बिना मास्क के लोग बाजारों में घूम रहे हैं। तहसीलदार रामशंकर वर्मा ने बताया कि किसी प्रकार की कार्रवाई किए जाने के आदेश अभी तक नहीं प्राप्त हुए हैं। लोगों को स्वयं में सुरक्षा के नियमों को अपनाना है। जिससे वह स्वथ्य रहें।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण में भी तीव्रता लाई गई है। लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मास्क लगाने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। दुकानों में बचाव के तरीके मुहैया रखने के लिए कहा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed