{"_id":"5e8b82cc8ebc3e773f30b69f","slug":"corona-positive-jamati-of-bijnor-was-lived-in-kuli-bazar-of-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर के कुली बाजार में रुका था बिजनौर का कोरोना पॉजिटिव जमाती, रेड जोन घोषित कर सील किया गया इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर के कुली बाजार में रुका था बिजनौर का कोरोना पॉजिटिव जमाती, रेड जोन घोषित कर सील किया गया इलाका
Tue, 07 Apr 2020 02:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 07 Apr 2020 02:50 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने सील किया इलाका
- फोटो : amar ujala
कानपुर में सोमवार को एक जमाती समेत दो मेें कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद पुलिस ने अनवरगंज थाना क्षेत्र के कुली बाजार और घाटमपुर कस्बे के कुछ हिस्से को सील कर दिया है। इन क्षेत्रों को रेड जोन घोषित करने के बाद आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
अब पुलिस, प्रशासन और मेडिकल टीम पूरे इलाके में संदिग्धों की जांच करेगी। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि चांदपुर बिजनौर निवासी 28 वर्षीय युवक निजामुद्दीन मरकज में शामिल होने के बाद 11 मार्च को झारखंड संपर्क क्रांति से कानपुर आया था।

उसके साथ अन्य 14 जमाती भी थे। ये सबसे पहले चमनगंज स्थित हलीम कॉलेज मस्जिद पहुंचकर कुछ देर रुके थे। इसके बाद ये सभी कुली बाजार की हाता वाली मस्जिद, हाजी इनायत वाली मस्जिद और फिर शेख लल्लन वाली मस्जिदों में रुके।
इन तीनों मस्जिदों में आठ दिन में कई बार आना जाना रहा। एक अप्रैल को ये सभी वापस हाजी इनायत वाली मस्जिद पहुंची। तब पुलिस को जानाकरी हुई और इन सभी को क्वारंटीन सेंटर पहुंचाया था।
उधर घाटमपुर कस्बे के 55 वर्षीय परचून दुकानदार को भी क्वारंटीन किया गया था। सीओ घाटमपुर रवि कुमार सिंह ने बताया कि ये बिजनौर के युवक के संपर्क में था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस ने घाटमपुर कस्बा व मस्जिद को सील कर दिया है। संदिग्धों को चिह्नित किया जा रहा है।