फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona, medikal college, hailet

16 डॉक्टर समेत 30 कर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव

Wed, 29 Apr 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
corona, medikal college, hailet
जूनियर डॉक्टर (नॉन पीजी जेआर) के कोरोना संक्रमित होने के कारण सील किए गए मेडिकल कॉलेज के बीएच-3 हॉस्टल के चैनल पर बुधवार सुबह पुलिस और गार्डों का कड़ा पहरा लगा दिया गया। यहां क्वारंटीन सभी रेजीडेंट व मेस कर्मियों को न तो बाहर निकलने दिया गया और न ही बाहर से किसी को प्रवेश मिला। संक्रमित डॉक्टर के सीधे संपर्क में रहे 16 जूनियर रेजीडेंट, हॉस्टल के बाबू, सफाई कर्मी सहित 14 मेस कर्मियों की कोरोना जांच के लिए नमूने लिए गए। रात को इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। हॉस्टल के वार्डन डॉ. आरके जौहरी ने बताया कि चार दिन बाद इनकी दोबारा जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

हैलट इमरजेंसी के हड्डी रोग विभाग में ड्यूटी कर रहे नॉन पीजी जूनियर डॉक्टर को 28 अप्रैल को देर शाम कोरोना की पुष्टि हुई थी। शहर में पहले डॉक्टर के संक्रमित होने के बाद बीएच-3 हॉस्टल को सील करने के साथ ही इसकी दूसरे मंजिल में सैनिटाइजेशन कराया गया था। यह डॉक्टर इसी हॉस्टल की दूसरी मंजिल के एक कमरे में रहता है। अब कोविड-19 वार्ड में भर्ती है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रॉक्टर डॉ. जीडी यादव, हॉस्टल वार्डन डॉ. आरके जौहरी, डॉ. प्रगनेश, स्वरूप नगर के सीईओ, स्वरूप नगर थाना प्रभारी आदि ने हॉस्टल का निरीक्षण कर सभी को अपने-अपने कमरे में क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए। वहीं जिन जूनियर रेजीडेंट और इंटर्न ने दूसरे हॉस्टलों से खाना मंगाया था, उनकी टिफिन गेट पर ही रखवा ली गई। और संबंधित को यहीं बुलाकर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉक्टर ने बताया कि इस हॉस्टल में 60 स्टूडेंट हैं। सभी को क्वारंटीन करने के साथ मिनरल वाटर की केन, मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध करा दिए गए हैं। खाना-नाश्ता इनके दरवाजे के बाहर रखकर बताया जा रहा है। इनमें से किसी में कोरोना के लक्षण नहीं हैं। मेस के सभी कर्मचारी भी अंदर ही हैं। इन्हें बाहर से सब्जी आदि सामान मंगाकर दिए गए हैं।

बुधवार रात में इसी हॉस्टल में रहने वाले एमबीबीएस फाइनल इयर के एक छात्र ने दस दिन से बुखार आने व गले में दिक्कत होने की जानकारी हॉस्टल वार्डन को दी। वार्डन ने बताया कि इस छात्र को तुरंत फ्लू ओपीडी कोरोना जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed