{"_id":"5f4133708ebc3e3ccd3477e8","slug":"corona-in-kanpur-sero-survey-will-tell-what-day-will-show-corona-survey-will-start-from-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona In Kanpur: सीरो सर्वे बताएगा आगे क्या दिन दिखाएगा कोरोना, औरैया से शुरू होगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Kanpur: सीरो सर्वे बताएगा आगे क्या दिन दिखाएगा कोरोना, औरैया से शुरू होगा सर्वे
Sat, 22 Aug 2020 10:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना आने वाले दिनों में खतरनाक इंसेफेलाइटिस, स्वाइन फ्लू की तरह समाज में रहेगा या फिर सामान्य नजला-जुकाम की तरह हो जाएगा, इसका जवाब सीरो सर्वे में मिलेगा। इस सर्वे में कोरोना के प्रकोप वाले क्षेत्रों के साथ उन इलाकों के लोगों की भी ब्लड जांच होगी जहां संक्रमण नहीं पहुंचा है।
ब्लड सैंपल में एंटीजन मिलने से कोरोना की स्थिति तय होगी। मंडल में औरैया जनपद से यह सर्वे शुरू होगा। इसके बाद अन्य जिले शामिल किए जाएंगे। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. आरपी यादव ने बताया कि सीरो सर्वे से कोरोना संक्रमण के कम्युनिटी स्प्रेड (सामुदायिक प्रसार) के संबंध में पता चलेगा।
इसमें गैर संक्रमित क्षेत्रों की भी जांच होगी। इस दौरान अगर किसी ऐसे शख्स में एंटीजन मिले, जिसे पता ही नहीं चला कि संक्रमण हुआ था तो यह संकेत हैं कि कोरोना आने वाले दिनों में इंफ्लूएंजा, जुकाम की तरह हो जाएगा। वहीं, संक्रमित क्षेत्रों में एंटीजन मिलने की दर से कम्युनिटी स्प्रेड के बारे में जानकारी होगी। ब्लड सैंपल इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) दिल्ली भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह सर्वे केंद्र की टीम करेगी। अभी इसका कार्यक्रम नहीं मिला है। टीम के आने पर सर्वे के लिए एरिया चिह्नित होंगे।