फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona in Kanpur: Omicron found six infected, 335 new corona infected

Corona in Kanpur: डेल्टा से आ मिला ओमिक्रॉन, छह संक्रमित मिले, 90 मोहल्लों में कोरोना के 335 नए संक्रमित

Thu, 13 Jan 2022 11:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 13 Jan 2022 11:24 PM IST
सार

ओमिक्रॉन संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। इसके पहले भी विदेश से लौटे दो ओमिक्रॉन संक्रमित मिले थे, लेकिन उनका सैंपल शहर आने से पहले लिया गया था। विदेश से लौटने वाले करीब तीन हजार यात्रियों में इसके अलावा ओमिक्रॉन नहीं मिला है।

विज्ञापन
Corona in Kanpur:  Omicron found six infected, 335 new corona infected
कोरोनावायरस - फोटो : pixabay

विस्तार

कोरोना के तेज रफ्तार डेल्टा वैरिएंट के साथ अब ओमिक्रॉन भी आ मिला है। शहर से जीनोम सीक्वेंसिंग से भेजे गए सैंपल में पहली बार ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों की सूची आने के बाद उनकी कांटैक्ट ट्रैसिंग तेज कर दी गई है।
विज्ञापन


इनका ब्योरा जुटाया जा रहा है। साथ ही गुरुवार को नगर के 90 मोहल्लों में कोरोना के 335 नए संक्रमित मिले। आईआईटी, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज समेत विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन संक्रमित मिल रहे हैं। हैलट में इस वक्त 17 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


इनमें से तीन रोगियों को हल्के ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ रही है। ओमिक्रॉन संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। इसके पहले भी विदेश से लौटे दो ओमिक्रॉन संक्रमित मिले थे, लेकिन उनका सैंपल शहर आने से पहले लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश से लौटने वाले करीब तीन हजार यात्रियों में इसके अलावा ओमिक्रॉन नहीं मिला है। जिला सर्विलांस अफसर एसीएमओ डॉ. सुबोध प्रकाश ने बताया कि अभी ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों की सूची आई है। उनका ब्योरा मांगा गया है।

उन्हीं लोगों का सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाता है तो कोविड पॉजिटिव निकलते हैं। हैलट में भर्ती 17 कोरोना संक्रमितों में से एक हृदयरोगी, एक दो साल के बच्चे और एक चेस्ट के रोगी को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जा रहा है। गुरुवार को हैलट से पांच रोगियों को संक्रमण मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।


26 संक्रमित होम आइसोलेशन में ठीक हुए हैं। नगर में अब तक कुल 84866 कोरोना संक्रमित मिले हैं। 1908 की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गुरुवार को कोरोना संदिग्ध 6529 लोगों की सैंपलिंग की। सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed