फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona In Kanpur: Nine more deaths from Corona, 825 new infected, 897 killed so far

Corona In Kanpur: कोरोना से नौ और मौतें, 825 नए संक्रमित मिले, अब तक 897 लोगों की मौत

Tue, 13 Apr 2021 12:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 13 Apr 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Corona In Kanpur: Nine more deaths from Corona, 825 new infected, 897 killed so far
कोरोना वायरस - फोटो : social media
उत्तर प्रदेश के कानपुर में साेमवार को कोरोना से नौ और रोगियों की मौत हो गई है। इसके अलावा 825 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब समूचे परिवार कोरोना की चपेट में आने लगे हैं। डफरिन की एक डॉक्टर और उर्सला की दो नर्सों के परिवार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


कोरोना से अब तक 897 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही एक्टिव केस 4711 हो गए हैं। कई गंभीर संक्रमितों का कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कई वेंटिलेटर पर हैं और ज्यादातर आक्सीजन सपोर्ट पर इलाज करा रहे हैं। 
विज्ञापन


गांधीनगर की रहने वाली 65 साल की वृद्धा, श्यामनगर के 53 साल के पुरुष, गोविंदनगर की 65 साल की वृद्धा, अशोक नगर के 35 साल के युवक की मौत हैलट में हुई। श्यामनगर के 72 साल के वृद्ध, यशोदानगर की 60 साल की वृद्धा की रामा मेडिकल कॉलेज में मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रविवार को हैलट में दो और शनिवार को नारायणा अस्पताल में एक रोगी की मौत हुई थी। इन्हें पोर्टल पर सोमवार को अपडेट किया गया। कोरोना संक्रमित मरने वाले रोगी कोमॉर्बिड भी रहे हैं। उन्हें हाइपरटेंशन, डायबिटीज आदि रोग थे।

कोरोना संक्र मण के बाद हालत बिगड़ी और उपचार के दौरान मौत हो गई। अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 38614 है। इनमें 33006 ठीक हो गए। सोमवार को 156 और रोगियों ने कोरोना से जंग जीत ली। ये होम आइसोलेशन में संक्रमण से मुक्त हुए। 

कोरोना संदिग्ध 8970 के सैंपल लिए
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 8970 कोरोना संदिग्ध लोगों के  सैंपल लिए हैं। इनमें 633 लोगों के सैंपल विशेष सर्विलांस अभियान के तहत लिए गए। इन लोगों में कोरोना जैसे लक्षण थे, लेकिन जांच नहीं कराई। इसके अलावा रूटीन में आठ हजार 337 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed