फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona in kanpur: four deaths and 41 new patients from corona

corona in kanpur :कोरोना से चार की मौत और 41 नए मरीज मिले, कुल एक्टिव केस 427

Thu, 09 Jul 2020 02:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 09 Jul 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
corona in kanpur: four deaths and 41 new patients from corona
कोरोना सैंपलिंग - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कोरोना संक्रमित चार और मरीजों की बुधवार को मौत हो गई। इनका गंभीर हालत में हैलट में इलाज चल रहा था। संक्रमण के अलावा इन्हें हाई ब्लड प्रेशर, सांस रोग की समस्या थी। एक मरीज कैंसर पीड़ित था। इसके साथ संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 74 हो गई। जबकि 41 नए पॉजिटिव मिले हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 1516 हो गई है।
विज्ञापन


1018 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 427 हैं। आर्यनगर के 52 वर्षीय मरीज को हाई ब्लड प्रेशर और सांस की शिकायत थी। उनकी हालत बिगड़ती चली गई और उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसी तरह पनकी की 58 वर्षीय महिला को डायबिटीज और सांस की बीमारी थी। बाद में सांस तंत्र फेल होने से मौत हो गई। ये रोगी हैलट के होल्डिंग एरिया में तीन-चार दिन भर्ती रहे।
विज्ञापन


रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन्हें कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया। मस्तिष्क ग्रंथि के कैंसर की शिकार गीतानगर की 32 वर्षीय संक्रमित युवती की भी मौत हो गई। वहीं, श्यामनगर के 63 वर्षीय रोगी ने भी दम तोड़ दिया। इस संक्रमित को हाइपरटेंशन व सांस की भी बीमारी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम तक निजी पैथोलॉजी से जिन 41 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई उनमें आदर्श विहार सुजानपुर के 50 साल के व्यक्ति, 22 साल का युवक, गोविंद नगर के 40 साल के व्यक्ति तथा शिवकटरा के 50 साल के व्यक्ति, 45 साल की महिला, 48 साल और 46 साल के व्यक्ति, बेकनगंज की 30 साल की युवती, स्वरूपनगर की 50 साल की महिला, नवाबगंज का 24 साल व 27 साल का युवक, रायपुरवा का 35 साल का युवक, दबौली के 69 साल के वृद्ध, बर्रा का 27 साल का युवक, आवास-विकास हंसपुरम का 52 साल का व्यक्ति, टीचर्स कॉलोनी घाटमपुर के 40 साल का व्यक्ति, 42 साल की महिला, 17 साल की युवती, सीएचसी शिवराजपुर का 46 साल का कर्मचारी, लाजपतनगर का 36 साल का व्यक्ति तथा हरजेंदर नगर की 23 साल की युवती शामिल है। 


इसके अलावा राधा विहार कल्याणपुर की 17 साल की युवती, शास्त्रीनगर का 39 साल का युवक, मकड़ीखेड़ा का 38 साल का युवक, मंधना की 55 साल की महिला, लाजपत नगर के 56 साल के व्यक्ति, आनंद बाग का छह साल का बच्चा, खलासी लाइन की 29 साल की युवती, शास्त्रीनगर के 56 साल के व्यक्ति, सिविल लाइंस का 37 साल का युवक, अनवरगंज की 56 साल की महिला, चकेरी की 52 साल की महिला, श्यामनगर का 36 साल का युवक, डिफेंस कॉलोनी जाजमऊ के 70 साल के वृद्ध, प्रयाग नारायण शिवाला की 45 साल की महिला, किदवई नगर की 55 साल के व्यक्ति, जाजमऊ गंगा विहार के 60 साल के वृद्ध, कर्नलगंज के 65 साल के व्यक्ति, हूलागंज हरबंस मोहाल के 65 साल के वृद्ध और किदवई नगर के 74 साल के व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed