फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona in Kanpur: First death in third wave of Corona, 243 new infected found

Corona in Kanpur: कोरोना की तीसरी लहर में पहली मौत, संक्रमितों की संख्या में उछाल, 243 नए संक्रमित मिले

Tue, 11 Jan 2022 12:40 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Jan 2022 12:40 AM IST
सार

नगर में एक्टिव केस 939 हो गए हैं। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 83903 है। इनमें 81058 ठीक हो गए हैं। अब तक कोरोना से कुल मौतों की संख्या 1906 हो गई। मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. जेएस कुशवाहा का कहना है कि संक्रमण में तेजी आ रही है। लोग बिना वजह घर से न निकलें। मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग पालन करें।

विज्ञापन
Corona in Kanpur: First death in third wave of Corona, 243 new infected found
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना की तीसरी लहर में सोमवार को पहली मौत हुई। कोविड संक्रमित महिला नौ महीने की गर्भवती रही। उसके हृदय के वॉल्व खराब थे। हैलट के जच्चा-बच्चा अस्पताल में उसका प्रसव होना था, लेकिन ऑपरेशन के पहले जांच कराने पर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन


इसके बाद तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। नगर में छह महीने बाद किसी कोविड संक्रमित की मौत हुई है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या में उछाल आया है। 243 नए संक्रमित मिले हैं। कोरोना संक्रमण के फैलाव ने इस वक्त 71 मोहल्लों को चपेट में ले लिया है।
विज्ञापन


पांच रोगी होम आइसोलेशन में संक्रमण मुक्त हो गए हैं। शास्त्रीनगर की रहने वाली 28 साल की महिला का दूसरा प्रसव होना था। डॉक्टरों ने बताया कि उसके 36 सप्ताह का गर्भधारण हो चुका था। हृदय का इलाज भी चल रहा था। हाई रिस्क प्रेगनेंसी के कारण उसे पहले भर्ती होने के लिए कहा गया था, लेकिन वह सात जनवरी को भर्ती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि उसे निमोनिया नहीं रहा है, लेकिन हृदय रोग और पल्मोनरी हाइपरटेंशन की स्थिति रही है। हैलट में इस वक्त कोविड रोगियों की संख्या 16 हो गई है। इनमें 11 महिलाएं हैं जो जच्चा-बच्चा अस्पताल में आई थीं।

वहीं नगर में एक्टिव केस 939 हो गए हैं। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 83903 है। इनमें 81058 ठीक हो गए हैं। अब तक कोरोना से कुल मौतों की संख्या 1906 हो गई। मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. जेएस कुशवाहा का कहना है कि संक्रमण में तेजी आ रही है। लोग बिना वजह घर से न निकलें। मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग पालन करें।

 

हैलट में भर्ती 16 संक्रमितों में 12 ने नहीं ली एक भी डोज
हैलट में भर्ती 16 संक्रमितों में 12 ऐसे हैं, जिन्होंने वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ली है। तीन ऐसे हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज ली हैं। एक संक्रमित ने एक ही डोज ली है। वैक्सीन न लगवाने वालों को जल्दी संक्रमित होने के साथ ही जटिलताएं उभरने का खतरा रहता है। इस वक्त कोरोना संक्रमण कम्यूनिटी स्तर पर आ गया है। खासतौर पर घरेलू महिलाएं वैक्सीन लगवाने में पीछे हैं। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि जच्चा-बच्चा अस्पताल में 11 संक्रमित मिली हैं। इनमें आठ को वैक्सीन नहीं लगी है।

हैलट में भर्ती होने वाले रोगियों में सबसे अधिक गर्भवती महिलाएं हैं। मेडिसिन और अस्थि रोग विभाग में आए पांच रोगी संक्रमित मिले हैं। इनमें तीन को वैक्सीन लगी है। नए संक्रमितों में आधे से ज्यादा किसी रोगी के संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुए हैं। जो बिना लक्षण वाले हैं, वे शहर में बेरोक-टोक घूम रहे हैं। इससे संक्रमण और फैलेगा। संक्रमितों में बच्चे भी हैं। संक्रमितों में सबसे अधिक संख्या 25 से 45 साल उम्र के लोगों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed