फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona In Kanpur: Drove the patient away after corona positive report came

Corona In Kanpur: कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही मरीज को भगाया, तड़पकर हुई मौत, कानपुर सिटी हॉस्पिटल का मामला

Fri, 07 Aug 2020 11:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 07 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Corona In Kanpur: Drove the patient away after corona positive report came
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
कानपुर के कल्याणपुर में बिठूर रोड तिराहे पर स्थित कानपुर सिटी हॉस्पिटल में भर्ती मरीज को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही भगा दिया गया। नारायणा हॉस्पिटल में भी भर्ती से इनकार करने पर परिजन मरीज को लेकर हैलट पहुंचे। लेकिन यहां भर्ती होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। उधर, इस मरीज के आसपास भर्ती अन्य मरीजों, तीमारदारों के भी संक्रमित होने की आशंका है।
विज्ञापन


बैरी कल्याणपुर निवासी मरीज को 10 दिन पहले पीलिया की वजह से कानपुर सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार तब डॉक्टरों ने कोरोना जांच नहीं कराई। हालत बिगड़ने पर दो दिन पहले सीआरएल लैब से जांच हुई। 6 अगस्त को रात में संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


आरोप है कि पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही देर रात अस्पताल प्रशासन ने मरीज को यह कह कर नारायणा कोविड हॉस्पिटल भेज दिया कि वहां बात हो गई है, तुरंत भर्ती कर लिया जाएगा। लेकिन न तो रिफर का कागज दिया और न ही फाइल। नारायणा हॉस्पिटल में बिना रिफरेंस के भर्ती करने से इनकार कर हैलट ले जाने के लिए कहा गया। तब तक मरीज की हालत और बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Corona In Kanpur: Drove the patient away after corona positive report came
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
रात करीब दो बजे परिजन मरीज को लेकर हैलट पहुंचे तो वहां भी टरकाने की कोशिश की गई। सीएमओ डॉ. अनिल मिश्रा को फोन करने पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरबी कमल से बात की। ढाई बजे जब मरीज का चेकअप शुरू हुआ तो उसकी मौत हो चुकी थी। भोर में 4 बजे सीएमओ ने कोविड प्रोटोकाल के तहत शव को सील कराया। बाद में विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार हुआ। 

नर्सिंगहोम को दिया नोटिस 
शुक्रवार को मृतक के परिजनों ने डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी से शिकायत की। डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। इसमें एसीएमओ डॉ. एसके सिंह और एसीएमओ डॉ. एपी मिश्रा शामिल हैं। इस टीम ने कानपुर सिटी हॉस्पिटल जाकर जांच की।

डॉ. एसके सिंह ने बताया कि मरीज की बीएचटी (भर्ती फाइल) कब्जे में ले ली गई है। उसे नर्सिंगहोम की पहली मंजिल पर भर्ती किया गया था, जिसे सैनिटाइज कराकर बंद करा दिया गया है। साथ ही शुरुआती जांच में गड़बड़ियां मिलने पर नर्सिंगहोम को नोटिस भी दिया गया है। मरीज के परिजन क्वॉरंटीन में हैं, इसलिए उनके बयान नहीं हो पाए हैं। 
 

कानपुर सिटी हॉस्पिटल से भगाए गए मरीज की हैलट ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई थी। शुरुआती जांच में नर्सिंहोम की लापरवाही पता चली है। उसने कोविड नियमों का भी पालन नहीं किया। एफआईआर के निर्देश दिए गए हैं। सीआरएल लैब की भी जांच कराई जा रही है कि वह कोरोना जांच या सैंपल कलेक्शन के लिए अधिकृत है या नहीं। 
डॉ. अनिल मिश्रा, सीएमओ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed