{"_id":"5ee3ac148ebc3e42bf77f2a3","slug":"corona-in-kanpur-corona-will-be-checked-by-a-trunet-machine-report-will-come-in-an-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कोरोना जांच की रिपोर्ट सिर्फ एक घंटे में, उर्सला में लगी ट्रू नेट मशीन, सीएम ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कोरोना जांच की रिपोर्ट सिर्फ एक घंटे में, उर्सला में लगी ट्रू नेट मशीन, सीएम ने किया उद्घाटन
Fri, 12 Jun 2020 11:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
ट्रू नेट मशीन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उर्सला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए लगी ट्रूनेट मशीन का उद्घाटन किया। पहले दिन इस मशीन से इसी अस्पताल के तीन मरीजों की जांच की गई। तीनों की रिपोर्ट निगेटिव आई।
उर्सला की ओपीडी में कोरोना की तत्काल जांच के लिए ट्रूनेट मशीन लगाई गई है। शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री ने कानपुर सहित सूबे के अन्य जिलों में भेजी गई ट्रूनेट मशीनों का जूम एप के माध्यम से उद्घाटन किया।
इससे पहले सुबह इस मशीन से इसी अस्पताल में कान के ऑपरेशन के लिए भर्ती किए गए मरीज, आईसीयू में भर्ती बीमार मरीज समेत तीन की कोरोना जांच की गई। 1 घंटे में ही जांच रिपोर्ट आ गई। उर्सला के चिकित्सा अधीक्षक डॉ एके सिंह ने बताया कि कान की तकलीफ से परेशान मरीज की जांच रिपोर्ट निगेटिव आते ही ऑपरेशन कर दिया गया।
विज्ञापन
फिलहाल दिन में ही जांच की सुविधा
इस मशीन से फिलहाल सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ही मरीजों को जांच की सुविधा मिलेगी। इसकी वजह लैब टेक्नीशियन की तीन शिफ्टों में 24 घंटे ड्यूटी न लगना है। अस्पताल प्रशासन ने जल्द ही 24 घंटे लैब टेक्नीशियन की ड्यूटी लगाकर जांच कराने के निर्देश दिए।