फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona gains strength, recovery rate decrease 21 percent

कोरोना को मिली ताकत, रिकवरी रेट 70 फीसदी पर आया, चार दिन में 21 प्रतिशत की गिरावट, जून में चरम पर होगा संक्रमण

Fri, 05 Jun 2020 10:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 05 Jun 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
Corona gains strength, recovery rate decrease 21 percent
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर में जून की शुरुआत से ही जिस तरह कोरोना का संक्रमण बढ़ा है, उससे रिकवरी रेेट (कुल संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वालों का अनुपात) तेजी से नीचे आया है। शहर में मई में 91 फीसदी तक पहुंच चुका रिकवरी रेट जून के चार दिनों में ही 70 फीसदी पर आ गया है।
विज्ञापन


साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी बढ़ी है। प्रवासियों की घर वापसी और लॉकडाउन में ढील से 15 जून तक संक्रमण के चरम पर होने के कयास लगाए जा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की बैठकों में इससे बचाव की रणनीति बनाई जा रही है। रिकवरी रेट में 10 मई से सुधार शुरू हुआ था।
विज्ञापन


 

नए पॉजिटिव मरीजों की संख्या घटने के साथ अस्पतालों से रोगमुक्त होकर भी लोग घर जाने लगे थे। 10 मई को रिकवरी रेट 17.34 फीसदी था। इसके बाद नौ दिन के अंदर ही यह बढ़कर 19 मई को 85.13 फीसदी पर पहुंच गया। और इसी महीने में 90 प्रतिशत पार भी कर गया।

लेकिन जून के चार दिन में ही इसमें 21 फीसदी की गिरावट आई है। माना जा रहा है कि संक्रमण के इस तरह बढ़ने से यह 50 फीसदी के नीचे आ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक प्रवासी आएंगे, संक्रमण बढ़ने का अंदेशा रहेेगा। लॉकडाउन में ढील और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने से भी खतरा बढ़ेगा।

हालांकि हर्ड इम्युनिटी विकसित होने के बाद संक्रमण में कमी आने लगेगी। माना जा रहा है कि 15 जून के बाद संक्रमण का फैलाव थमने लगेगा। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला का कहना है कि इसके मद्देनजर सारी तैयारियां कर ली गई हैं। संक्रमण रोकने के लिए उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग के पालन पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed